Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»दिल्ली T-20 मैच के लिए बदल गया नियम, खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत
    खेल-सिनेमा

    दिल्ली T-20 मैच के लिए बदल गया नियम, खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 की सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम दिल्ली में खेला जाएगा. लेकिन, बीते कुछ दिनों से देश का दिल यानी दिल्ली उबल रहा है. तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. कई इलाकों में तो तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. दिन के वक्त गर्म हवा के थपेड़ों से लोग जूझ ही रहे हैं और शाम को भी इससे बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही. इसका असर भारत और दक्षिण अफ्रीका की तैयारियों पर भी पड़ा है. पिछले दो दिन में दोनों टीमों ने दिन के बजाए शाम को प्रैक्टिस की है. गर्मी से पैदा हुए हालात को देखते हुए बीसीसीआई ने एक अहम फैसला लिया है. दिल्ली टी20 के दौरान हर 10 ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक होगा. ताकि खिलाड़ियों के शरीर में पानी की कमी न हो.

    दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के एक ऑफिशियल ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया,”दोनों टीमों ने ड्रिंक्स ब्रेक का अनुरोध किया था. बीसीसीआई की तरफ से भी अनुमति मिलने की संभावना है.” बीसीसीआई की ओर से अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि ड्रिंक्स ब्रेक के नियम में बदलाव सिर्फ पहले टी20 के लिए होगा या सीरीज के पांचों मुकाबलों के लिए.

    आमतौर पर इंटरनेशनल टी20 में ड्रिंक्स ब्रेक नहीं होते हैं. लेकिन, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल यूएई में हुए विश्व कप के दौरान इसकी शुरुआत की थी. तब भी गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया था. आईपीएल में जरूर खिलाड़ियों को टाइम आउट के जरिए राहत मिल जाती है.

    हम इतनी गर्मी के आदी नहीं हैं: बावुमा
    इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की गर्मी को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था,”हमें उम्मीद थी कि दिल्ली में मौसम गर्म होगा. लेकिन इतनी गर्मी होगी, इसका अंदाजा नहीं था. सौभाग्य से, मुकाबले देर शाम को खेले जा रहे हैं. दिन ढलने के बाद गर्मी सहन की जा सकती है. खिलाड़ी खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करेंगे. हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती गर्मी का सामना करना ही है. हम इसके आदी नहीं है.”

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान : बलूचिस्तान में खाई में गिरी वैन, 22 लोगों की मौत
    Next Article देवघर: सारठ के सिकटिया डैम में नहाने के क्रम में हुई दो युवकों की मौत

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.