Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी, पुरुषों की तुलना में नामांकन में महिलाएं आगे
    झारखंड

    पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी, पुरुषों की तुलना में नामांकन में महिलाएं आगे

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. सोमवार को राज्यभर में ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 586 नामांकन पर्चा दाखिल हुए. जिसमें पुरुषों की तुलना में नामांकन में महिलाएं आगे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 174 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. वहीं अन्य पदों के लिए 140 नामांकन पर्चा भरा गया है. इसी तरह मुखिया पद के लिए 97 महिला अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है वहीं अन्य 80 ने नामांकन किया है. पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए 38 महिलाओं ने नामांकन किया है, वहीं अन्य में भी 38 नामांकन हुए हैं. जिला परिषद सदस्य के लिए 8 महिलाओं ने पर्चा भरा है, वहीं 11 अन्य ने नामांकन किया है. इस तरह से पुरुषों की तुलना में महिलाएं पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने में आगे आई हैं.

    हालांकि अभी नामांकन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल तक है मगर इतना तो साफ है कि पचास फीसदी आरक्षण के अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं की भागीदारी इस चुनाव में देखने को मिलने की संभावना है. झारखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पहले चरण के लिए नामांकन पर्चा 23 अप्रैल तक भरे जाएगे. नामांकन दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा. पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा और खूंटी को छोड़कर रांची सहित 21 जिलों के 72 प्रखंडों में निर्वाचन का काम होगा. पहले चरण में 14 मई को कुल 16 हजार 757 पदों के लिए मतदान होगा. जिसमें जिला परिषद सदस्य के 146, पंचायत समिति सदस्य के 1405, ग्राम पंचायत मुखिया के 1127, ग्राम पंचायत सदस्य के 14 हजार 079 पद शामिल हैं. कोटिवार अगर सीटों को देखें तो पहले चरण में जिला परिषद सदस्य के 146 पदों में अनुसूचित जाति के 15, अनुसूचित जनजाति के 60, अनारक्षित के 71 पद शामिल हैं. पहले चरण के चुनाव में महिलाओं के लिए 85 सीट आरक्षित हैं जो कुल पद का 58.22% है.

    पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीट कोटिवार आरक्षित है. पहले चरण में 16 से 23 अप्रैल तक नामांकन पर्चा भरे जाने के बाद आयोग द्वारा नामांकन पत्रों की जांच 25 से 26 अप्रैल तक की जाएगी. इसके बाद 27 और 28 अप्रैल को नाम वापसी की तारीख रखी गई है. स्क्रूटनी के बाद चुनाव आयोग द्वारा 29 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान ने कोलकाता को 7 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ याचिका दायर, विधानसभा नियुक्ति में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.