Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 3:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»मनोज वाजपेयी बोले, मैं थियेटर से कभी अलग नहीं हो सकता
    मनोरंजन

    मनोज वाजपेयी बोले, मैं थियेटर से कभी अलग नहीं हो सकता

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। मनोज वाजपेयी की हाल ही में आई ओटीटी शो ‘द फैमिली मैन’ ने भले ही उनके दर्शकों के घेरे को व्यापक बना दिया है, लेकिन अभिनेता आज भी थियेटर से जुड़े हैं और अपना काम करते रहते हैं। उनका मानना है कि अभिनय की शुरुआत उन्होंने जिस क्षेत्र यानी थियेटर से की थी और वे इससे कभी अलग नहीं हो सकते हैं।
    उन्होंने कहा, “इस बारे में मैं ज्यादा बात करना नहीं चाहता था, लेकिन हां मैं कार्यशालाएं आयोजित करने के अलावा लगातार एनएसडी(नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में अभिनय के छात्रों को प्रशिक्षण देता आ रहा हूं। मैं अपने जीवन के हर पल में थिएटर से जुड़े रहना चाहता हूं, स्टेज पर अभिनय करना थियेटर का बस एक हिस्सा है। मैंने काफी कुछ किया है और सच कहूं तो मैं इसे गवाना नहीं चाहता।
    राजधानी में चल रहे मौखिक कहानी परंपरा उत्सव, तीन दिवसीय कथाकार महोत्सव (11-13 अक्टूबर), जिसमें दुनियाभर से कलाकार भाग लेने आते हैं, इससे दर्शकों को जोड़े रखने के लिए वाजपेयी ने दमदार कहानियों की आवश्यकता पर जोर दिया।
    उन्होंने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कहानी बताने का माध्यम क्या है, अंत में दमदार कंटेंट ही होते हैं, जिससे सारी चीजे सार्थक होती हैं।
    एमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध ‘द फैमिली मैन’ को लेकर वाजपेयी ने माना कि देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म के दबदबे लेकर वे आश्चर्यचकित थे।
    उन्होंने आगे कहा, “एक कलाकार के तौर पर इस प्लेटफॉर्म को अनदेखा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह मनोरंजन का भविष्य है।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा, हमें सिर्फ फिल्मी पार्टियों से चिपके नहीं रहना चाहिए
    Next Article अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा, कलाकारों के लिए यह रोमांचक समय है

    Related Posts

    मनोरंजन

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं मनिका विश्वकर्मा, अब थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘थ्री इडियट्स’ के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोतदार का निधन, इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा

    August 19, 2025
    मनोरंजन

    आर्यन खान की वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood’ का फर्स्ट लुक जारी, फैंस में उत्साह

    August 17, 2025
    Latest Posts

    तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?

    August 21, 2025

    Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना… जानें क्यों

    August 21, 2025

    गोड्डा में फंदे पर लटकी मिली आदिवासी छात्रा, चाचा के नाम छोड़ा नोट

    August 21, 2025

    एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमय मौ’त, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    August 21, 2025

    झाड़ियों से मिला युवक का श’व

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.