Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : जहानाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, घंटों पथराव, स्थिति तनावपूर्ण
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जहानाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, घंटों पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जहानाबाद : मगध प्रमंडल के जहानाबाद जिला मुख्यालय में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथराव के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और हंगामे से विस्फोटक और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
    पुलिस मुख्यालय के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस बल जहानाबाद भेजा गया है। पथराव में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। वहीं, पथराव में कितने नागरिक जख्मी हुए और कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है, इस संबंध में स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
    वहीं, जहानाबाद में हिंसक झड़प के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
    एक पक्ष के लोग सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।राजाबाजार में तीन दुकानों को उपद्रवियों ने आग लगाकर लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।
    शहर में प्रतिष्ठापित 26 मूर्तियों के साथ जुलूस में शामिल विभिन्न मुहल्लों के श्रद्धालुओं की भीड़ संगम घाट की ओर बढ़ रही थी। देर रात करीब तीन बजे किसी उपद्रवी ने पथराव कर दिया जिससे नया टोला की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई।
    परंपरा रही है कि संगम घाट पर प्रतिष्ठापित मूर्ति सबसे आगे रहती है और उसके पीछे शेष अन्य 25 मूर्तियां। मूर्ति क्षतिग्रस्त के बाद हंगामा और पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों को शांत करा रहे तीन पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए। उग्र भीड़ ने मीडियाकर्मियों पर भी समाचार संकलन और फोटोग्राफी के दौरान हमला किया।एक मीडियाकर्मी के घायल होने की सूचना है।
    पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय नैयर हसनैन खान ने बताया कि पटना से रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी, एसएसबी की एक कंपनी, अरवल और गया से अतिरिक्त पुलिस बल जहानाबाद भेजा गया है। मगध रेंज के आईजी पारसनाथ को जहानाबाद में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के आदेश पर कैंप करने को कहा गया है।
    आईजी नैयर हसनैन खान के अनुसार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जहानाबाद की घटना पर नजर बनाए हुए हैं। डीजीपी के आदेश पर अपर महानिदेशक, विधि-व्यवस्था अमित कुमार जहानाबाद पहुंचे।
    एडीजी विधि-व्यवस्था अमित कुमार ने उपद्रव प्रभावित इलाकों का दौरा कर अधीस्थ पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिया। दूसरी ओर राज्य के खुफिया विभाग के आईजी बच्चू सिंह मीणा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी जहानाबाद में घटित पल-पल की खबरों को पुलिस मुख्यालय और सरकार को अपडेट करने में लगे हुए हैं।
    उल्लेखनीय है कि जहानाबाद जेल ब्रेक के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए बच्चू सिंह मीणा को तत्कालीन राज्य सरकार ने एसपी के पद पर जहानाबाद भेजा था। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सब कुछ सामान्य है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अफवाह और दहशत फैलाने के लिए साजिश रची थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों से भरी स्कूल वैन जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे दर्जनों स्कूली बच्चे
    Next Article शिवराम हत्याकांड का खुलासा, अंधविश्वास में हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.