Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बंधन बैंक में दिनदहाड़े 40 लाख की डकैती, 7 मिनट में हथियार के बल पर लूटे कैश
    बिहार

    बंधन बैंक में दिनदहाड़े 40 लाख की डकैती, 7 मिनट में हथियार के बल पर लूटे कैश

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खगड़िया : बंधन बैंक में दिनदहाड़े डकैती हुई है। अपराधियों ने नगर थाना से कुछ दूरी पर स्थित बैंक में घुसकर 40 लाख रुपए लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बैंककर्मियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12:08 बजे 6 नकाबपोश अपराधी आए थे। हथियारबंद अपराधियों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने बैंक गार्ड का सिर भी पिस्टल से फोड़ दिया। सभी अपराधी 7 मिनट में लूटपाट कर फरार हो गए।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। बैंक का CCTV फुटेज किसी के हाथ न लगे इसलिए बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। पुलिस ने बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। CCTV की मदद से पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की बड़ी लापरवाही देखी गई। इतनी बड़ी डकैती बावजूद पुलिस नाकेबंदी करने के बजाए बैंक के अंदर CCTV खंगालने में जुट गई।

    बैंक गार्ड का सिर फोड़ दिया

    बैंक के मैनेजर अंजाद हुसैन ने बताया कि अभी बैंक का कैश मिलाया जा रहा है। करीब 40 लाख की लूट हुई है। वहीं, घायल बैंक गार्ड बताया कि बैंक के अंदर घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर पकड़ लिया। इसके मेरी रायफल तोड़ दी। इसके बाद पिस्टल के बट से मेरा सिर फोड़ दिया। इसके बाद सभी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने सभी के मोबाइल भी छीन लिए।

    अपराधियों की तलाश में छापेमारी

    DSP सुमित कुमार ने बताया कि बैंक में लूटपाट की सूचना मिली है। CCTV के आधार पर अपराधियों की तलाश चल रही है। इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTSPC उग्रवादी अभय यादव ने किया आत्मसर्मपण, अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज थे
    Next Article कांके में दिलीप साहू पर फायरिंग की गुत्थी सुलझी, दुश्मनो को फ़साने के लिए खुद पर करवाया था हमला

    Related Posts

    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.