Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 10:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उप्र काे ऐसा नेतृत्व चाहिये जो राष्ट्रभक्ति से भरा हो: मोदी
    देश

    उप्र काे ऐसा नेतृत्व चाहिये जो राष्ट्रभक्ति से भरा हो: मोदी

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मिर्जापुर, 04 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की नेतृत्व एवं शासन क्षमताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि देश और उत्तर प्रदेश को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो राष्ट्रभक्ति के भाव से भरा हो, जो ईमानदार हो और दिन रात मेहनत करनना जानता हो।

    मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों खासकर सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इन परिवारवादियों की ‘डिक्शनरी’ में ‘मेहनत’ शब्द तो है ही नहीं। गरीब के लिए मदद पहुंचाना और गरीब की चिंता करने के लिए इनको फुर्सत ही नहीं है। ये लोग यूपी और देश को ताकतवर नहीं बना सकते।”

    मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो राष्ट्रभक्ति की भावना से हमेशा भरा हुआ हो।
    उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो ईमानदार हो। उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो विकास के लिए दिन-रात मेहनत करना जानता हो।”
    इससे पहले प्रधाानमंत्री मोदी ने कोरोना और रूस यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए इनसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाने के लिये भारत के प्रयासों का भी जिक्र किया। माेदी ने कहा कि इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं। महामारी, अशांति, अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं। संकट चाहे जितना भी गहरा हो, भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं

    उन्होंने कहा, “कोरोना में हमारे लाखों भारतीय पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने ‘ऑपरेशन वंदे भारत’ चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।” मोदी ने यूक्रेन संकट का उल्लेेख करते हुए कहा कि अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है।

    उन्होंने कहा, “युद्ध में फंसे अपने एक एक नागरिक को, हमारे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाकर हम हजारों बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित ला चुके हैं। जो अभी भी वहां हैं उन्हें लाने के लिए लगातार भारत के हवाई जहाज वहां से लगातार उड़ान भर रहे हैं। जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है, मुझे विश्वास है कि वो अभियान सफल होकर ही रहेगा।”

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत की तरफ आंख उठा कर देखने की हिम्मत किसी में नहीं : राजनाथ
    Next Article पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद के भीतर जोरदार धमाका, कम से कम 30 लोगों की मौत, 50 घायल

    Related Posts

    देश

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, क्या बोले… जानिए

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    दिघा में रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन, CCTV और वॉच टावर से हो रही निगरानी

    June 22, 2025
    Latest Posts

    ट्रेन में पूर्व सीएम रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की मुलाकात

    June 23, 2025

    जमीन कारोबारी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, इलाके में दहशत

    June 23, 2025

    RJD विधायक रीतलाल यादव के गांव में पुलिस की बड़ी छापेमारी

    June 23, 2025

    लालू यादव आज RJD राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

    June 23, 2025

    झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.