Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत की तरफ आंख उठा कर देखने की हिम्मत किसी में नहीं : राजनाथ
    देश

    भारत की तरफ आंख उठा कर देखने की हिम्मत किसी में नहीं : राजनाथ

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जौनपुर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नेतृत्व और कूटनीतिक सूझबूझ का नतीजा है कि आज दुनिया के किसी देश की हैसियत नहीं है कि वह भारत की तरफ आंख उठा कर देख सके ।

    मल्हनी विधानसभा क्षेत्र कुद्दूपुर में पार्टी प्रत्याशी डा केपी सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा “ हम किसी भी देश पर हमला नहीं करना चाहते, लेकिन जब कोई देश हमें आंख दिखाता है तो हम उसके घर में सर्जिकल स्ट्राइक कर मारना भी जानते हैं। ऐसा हमने करके दिखा भी दिया है। हम कभी भारत माता के मस्तक को झुकने नहीं देंगे।”

    उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में यह साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा प्रत्याशियों को जिता कर इतिहास लिखने जा रही है। उन्होंने कहा “ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने जितनी तेजी से विकास कार्य किये हैं, उतना अन्य किसी दलों ने अब तक नहीं किया है। कुछ साल पहले तक बीमारू राज्य के तौर पर देश में पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास के मामले में मिसाल बन कर उभरा है।

    रक्षामंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार 2017 में बनी प्रदेश के विकास का आकार 12वें स्थान पर था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतना तेजी से विकास कार्य किया कि यूपी के विकास का आकार दूसरे स्थान पर पहुंच गया। हम दो वर्ष के भीतर सभी घरों में नल व जल देने के साथ ही सभी को पक्का मकान देने का संकल्प पूरा करेंगे। लक्ष्मी जी हाथी, साइकिल और हाथ पर नहीं बल्कि कमल पर सवार होकर आती है। सरकार की योजनाओं के रूप में वह हर घर में मकान, नल, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, महीने में दो बार राशन के रूप लक्ष्मी जी आना शुरू कर दी हैं।
    श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा बदलाव किया है कि अब सरकार के योजनाओं का पूरा का पूरा पैसा लाभार्थी के खातों व हाथों में पहुंचता है। उन्होंने कोरोना के महामारी में विदेशी मुल्कों की दुर्दशा बयां करते हुए कहा कि हमने वैक्सीन बनाकर न केवल सभी का मुफ्त वैक्सीनेशन किया, बल्कि दूसरे देशों को भो निर्यात करने का काम किया। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का सम्मान ऊँचा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।बपाकिस्तान, अफगानिस्तान या दूसरे देशों में जो हिन्दू, सिख, ईसाई जो जिल्लत भरी जिंदगी जीते हैं, उनके लिए हमने नागरिकता कानून को बनाया। जिससे कोई भी भारत में आना चाहता है तो आ सकता है, उसे भारत की नागरिकता दी सके।
    श्री सिंह ने कहा योगी सरकार में गुन्डे माफिया जेल में है , प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, आज भारत दुनिया के मंचो में जब कुछ बोलता है तो दुनिया सुनती है, कि भारत क्या बोल रहा है । उन्होंने भोजपुरी में बोलते हुये जनता से पूछा क्या आप लोग इससे पहले कभी इतना खाद्यान पाई थी,कि खाने के बाद बेचे भी। आज सीधे आपके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आ रहा है, इसके पहले केंद्र से एक रुपया चलता था तो आपके पास पहुँचते-पहुँचते 10 पैसा पहुँचता था, ये हम नही कह रहे है, ये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने कहा था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : भीषण सड़क हादसे में चुनावी ड्यूटी कर लौट रहे सीआरपीएफ के 3 जवानों की मौत
    Next Article उप्र काे ऐसा नेतृत्व चाहिये जो राष्ट्रभक्ति से भरा हो: मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.