Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के पैसों को निवेश करने और हथियार सप्लाई करने वाले सहयोगी गिरफ्तार
    झारखंड

    PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के पैसों को निवेश करने और हथियार सप्लाई करने वाले सहयोगी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के रंगदारी के पैसे बाजार में निवेश करने वाले निवेश कुमार ध्रुव कुमार, शुभम पोद्दार और एक महिला को बुधवार को रांची पुलिस लेकर लौट आई. चारों को रांची पुलिस की सूचना पर बक्सर से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 लाख रुपये के अलावा 14 मोबाइल भी बरामद किए थे.

    बता दें कि पुलिस ने निवेश के रांची स्थित घर से 62 लाख रुपये बरामद किए थे. चारों आरोपियों से रांची पुलिस की कई टीमें पूछताछ कर रही हैं. जिसमें पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं. पुलिस को पता चला कि निवेश अपने एक साथी के पास पीएलएफआई को देने वाला हथियार छिपा कर रखा है. पुलिस बुधवार देर शाम निवेश की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है.

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि पूछताछ में निवेश के विदेशी कनेक्शन की भी जानकारी मिली है. उसके मोबाइल से कई ऐसे हथियार की तस्वीरें मिली हैं, जो झारखंड पुलिस के पास भी नहीं है. निवेश विदेशी हथियार दिनेश गोप के लिए खरीदा है या फिर हथियारों की खेप पीएलएफआई तक पहुचने वाली है. आरोपी निवेश से पुलिस पूछताछ कर रही है. यह भी पता किया जा रहा है कि पाकिस्तान और चीन समेत अन्य देशों में निवेश ने किन-किन लोगों से संपर्क किया है. उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है.

    निवेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रांची पुलिस से बचने के बाद वह कोलकाता चला गया था. वहां से वह दिल्ली गया. उसे सूचना मिली कि उसे गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस दिल्ली आई है. उसके बाद वह महिला एवं दो सहयोगी के साथ दिल्ली से भाग निकला. मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची पुलिस के सहयोग से बक्सर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से वेस्ट बंगाल नंबर की एमजी हेक्टर(डब्ल्यू 02ऐपी 2754) कार और 19 मोबाइल एवं दो दर्जन से अधिक विभिन्न कंपनी का सिम कार्ड जब्त किया है.

    रांची पुलिस की सूचना पर बिहार से गिरफ्तार पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के खास सहयोगी निवेश के मोबाइल से स्विस राइफल सहित दर्जनों हथियारों की तस्वीर मिली है. उनमें से एके 47 और मोटार जैसे हथियार पीएलएफआइ तक पहुंचा भी दिया गया है. पुलिस को पहले भी सूचना मिली थी कि निवेश के जरिए दिनेश गोप ने विदेशी हथियार मंगवाए हैं. तस्वीर के आधार पर रांची पुलिस स्विस राइफल सहित दूसरे हथियार की तलाश में जुटी हुई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ा तालाब में मिली 25 वर्षीय युवती का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article बीचा पंचायत के मुखिया महेश बेदिया हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.