Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका: ऑनलाइन लॉटरी के कारोबार में 12 लोग गिरफ्तार, भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा पर आनलाइन लाटरी कारोबार के संरक्षण का आरोप, फरार
    झारखंड

    दुमका: ऑनलाइन लॉटरी के कारोबार में 12 लोग गिरफ्तार, भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा पर आनलाइन लाटरी कारोबार के संरक्षण का आरोप, फरार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका : उपराजधानी दुमका में आनलाइन लाटरी के कारोबार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली है कि ऑनलाइन लॉटरी कारोबार का संरक्षक दुमका का नगर भाजपा अध्यक्ष पंकज वर्मा है। वहीं इस मामले में मोहम्मद सद्दाम, आबिद अंसारी, नियाज मसूरी, अलाउददीन, तौसीफ, निरोज बैरा, अख्तर, डबलू अंसारी, रोहित केसरी, कमरूददीन शेख, अमीरचंद व अमित रंजन को जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने नगर अध्यक्ष, उसके भाई और अन्य के खिलाफ आनलाइन लाटरी संचालन का केस दर्ज किया है। दुमका नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने खुद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार के दिन पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि सोमवार को आनलाइन और लाटरी का टिकट बेचते हुए एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोददार ने अपने ही बयान पर आन लाइन लाटरी खिलवाने वाले पंकज वर्मा, उसके भाई संदीप वर्मा, दीपक साह व टिकट के माध्यम से अवैध धंधा करने वाले संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 हजार रुपया, 11 मोबाइल, एक कैलकुलेटर, पांच हजार से अधिक लाटरी के टिकट व अंक लिखी आठ कापी बरामद की है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे सूचना मिली की दुधानी में निरोज बैरा के घर में अवैध रूप से आनलाइन लाटरी का खेल चल रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में टिकट, रुपया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बस स्टैंड में रोनित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में दबिश दी गई। यहां से भी कुछ रूपया के साथ चार लोगों नंबर लगाते हुए गिरफ्तार किया गया।

    दुकान से एक झोला लाटरी टिकट और बीस हजार रुपया बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि दुधानी से गिरफ्तार मोहम्मद सददाम से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पंकज वर्मा, संदीप वर्मा, दीपक की देखरेख और निर्देश पर ही अवैध लाटरी का धंधा चल रहा है। वहीं बस स्टैंड से गिरफ्तार चार आरोपित ने बताया कि संजय सिंह की देखरेख में भी टिकट का खेल चलता है। वह उनको टिकट उपलब्ध कराता है। इन सभी की तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन सभी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास की बात कही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगड़ी में आपसी जमीन बटवारा को लेकर महिला की हत्या, दो आरोपी हिरासत में
    Next Article डिबडीह पुल के पास सिपाही से अज्ञात अपराधियों ने लूटा बाइक, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.