Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बहू ऐश्वर्या ने सास पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- राबड़ी देवी ने घर से धक्का देकर निकाला, खाना तक नहीं दिया
    बिहार

    बहू ऐश्वर्या ने सास पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- राबड़ी देवी ने घर से धक्का देकर निकाला, खाना तक नहीं दिया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी सास राबड़ी देवी और ननद मीसा भारती पर घर से धक्का मारकर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने सास राबड़ी देवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि आज उन्हें खाना तक नहीं दिया गया।
    ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा बड़ी ननद व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया।

    इस शिकायत के आधार पर हेल्पलाइन की अधिकारी प्रमिला ऐश्वर्या के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जांच के लिए पटना के 10 सकुर्लर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंची हैं।
    रविवार दोपहर राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ। लालू प्रसाद यादव की बहू और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय राबड़ी आवास से बाहर निकलीं और वहां उनके पिता चंद्रिका राय और मां भी मौजूद थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने बताया कि राबड़ी देवी ने उन्हें धक्का देकर घर से निकाल दिया है।

    उन्होंने मीसा भारती पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रसोई में प्रवेश नहीं दी जाती थी। उन्हें रात से खाना तक नहीं दिया गया है। आज भी जब उन्होंने रसोई की चाबी मांगी तो ननद मीसा भारती और सास राबड़ी देवी ने दुर्व्यवहार किया। फिर घर से निकाल दिया गया। उनसे एक वीडियो छीनने की भी कोशिश की, जो उन्होंने तलाक के मुकदमे में सबूत के लिए बना रखा है।
    बता दें कि तेज प्रताप यादव ने उनके खिलाफ तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। तलाक के मुकदमे के बावजूद भी ऐश्वर्या राय अपनी सास राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर रह रहीं थीं।

    इसके पहले भी 14 सितंबर की दोपहर ऐश्वर्या राय अचानक राबड़ी आवास से रोती हुई निकलीं थीं। घर से निकलने के बाद वे अपने पिता की गाड़ी में बैठकर मायके चलीं गईं। अब ऐसा लग रहा है कि दोनो परिवार के संबंध दिनो-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबस वोट बैंक बन कर नहीं रहेगा कुर्मी समाज, राजनीतिक विकल्प देना जरूरी : शीतल ओहदार
    Next Article सीने पर 108 कलश लेकर 10 दिनों तक साधना में लीन रहेंगे रक्ताम्बर महाराज

    Related Posts

    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.