Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 2:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए
    बिहार

    बिहार : गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया। बिहार के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, रेलवे ने इस घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

    पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे एक बोगी पूरी तरह जल गई।

    आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। हालांकि तब तक पूरी स्लीपर बोगी जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे के कई अधिकारी भी पहुंचे।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

    बताया जाता है कि सुबह कई लोग इधर निकले थे तो बोगी में आग दिखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यहां 6 बोगी कि यह ट्रेन खड़ी थी, जिसमें आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया था। इसकी एक बोगी में आग लग गई।

    अग्निशमन विभाग के फायर सेफ्टी ऑफिसर अरविंद कुमार प्रसाद ने बताया कि तीन गाड़ियों में आग पर किसी तरह काबू पाया गया है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि संभवत: आग किसी के द्वारा लगाई गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई मरीज रहता या पास में कोई ट्रेन खड़ी होती तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।

    मौके पर पहुंचे राहत दल द्वारा अन्य बोगियों को काटकर अलग किया गया। उन्होंने कहा किअब तक आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत, स्थानीय लोगों ने किया रोड जाम
    Next Article गिरिडीह : जंगल से महिला का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    बिहार

    रघुनाथपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले – बिहार में वापस नहीं आने देंगे जंगलराज

    October 29, 2025
    बिहार

    मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का हमला, बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से चलाती है

    October 29, 2025
    बिहार

    अमित शाह ने दरभंगा रैली में कांग्रेस-राजद गठबंधन पर साधा निशाना, देश की सुरक्षा और विकास पर दिया जोर…

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.