Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 3:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हंगामा, विधायक के अंगरक्षक ने बीजेपी नेता को पीटा
    झारखंड

    धनबाद में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हंगामा, विधायक के अंगरक्षक ने बीजेपी नेता को पीटा

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2021Updated:December 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः झरिया में पाथरडीह के राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अंगरक्षक ने बीजेपी के एक स्थानीय नेता की जमकर पिटाई की. बाद में अंगरक्षक ने उस शख्स को धक्का मारकर बाहर कर दिया. इसके बाद माहौल बिगड़ गया, स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की.

    क्या कहा पीड़ित ने

    भाजपा मंडल उपाध्यक्ष साधन महतो ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के जन समस्याओं को लेकर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में पहुंचे थे. यहां पूर्व पार्षद समस्याओं का लिखित आवेदन लेकर कमरे में जाने देने का विरोध कर रहे थे. पूर्व पार्षद के कहने पर झरिया कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने उन्हें और उनके लोगों को धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया.

    बाद में यहां बॉडीगार्ड ने उनको जमकर पीटा. आरोप है कि अंगरक्षक ने कहा कि आपलोग कांग्रेस के आदमी नहीं हैं, आपलोगों का काम नहीं होगा. साधन महतो ने प्रशासन से बॉडीगार्ड पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

    पिटाई का मामला संज्ञान नहींः सीओ प्रेमश कुशवाहा

    वहीं सीओ प्रमेश कुशवाहा का कहना है कि दो पक्षों में विवाद होने की जानकारी मिली है. बॉडीगार्ड की ओर से लोगों की पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयर एशिया की फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हाेने से बाल-बाल बची, 110 यात्री थे सवार
    Next Article पालमू : सीएम हेमंत सोरेन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- झारखंड के खदानों को लूट रही केंद्र

    Related Posts

    झारखंड

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026
    चतरा

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    May 13, 2026
    गोड्डा

    पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    May 13, 2026
    Latest Posts

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    May 13, 2026

    पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    May 13, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला : कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी, अगली सुनवाई 22 मई को

    May 13, 2026

    CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.