Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 12:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»जमुई में मुखिया की गोली मारकर हत्या, सरेशाम हुई वारदात के बाद समर्थकों का हंगामा-पथराव
    बिहार

    जमुई में मुखिया की गोली मारकर हत्या, सरेशाम हुई वारदात के बाद समर्थकों का हंगामा-पथराव

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमुई : जमुई में नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो की सरेशाम हत्या के बाद बड़ा हंगामा हुआ है। घटना के बाद सिकंदरा मेन रोड पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस की दो गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिस वाले घायल बताए जा रहे हैं। संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद मंडल भी पहुंचे। फिलहाल डीएसपी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है।

    अलीगंज प्रखंड के दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना आज शाम पांच बजे की है। घटना के वक्त मुखिया जयप्रकाश प्रसाद अलीगंज के औलिया बाबा की पूजा में प्रसाद खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा मेन रोड पर बालडा मोड के शारदा होटल के पास यह वारदात हो गई। बदमाशों ने सीने, पेट तथा कमर के नीचे जांघ में कुल चार गोलियां मारी।

    घटना के बाद उनके समर्थक व परिजन पहले निजी अस्पताल ले गए। वहां से पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में हालत बिगड़ने पर नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    बेटों ने लगाया चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप
    इधर मुखिया के बड़े बेटे रोहित महतो और छोटे बेटे सुजीत कुमार महतो ने कहा कि उनकी हत्या चुनावी रंजिश में हुई है। हम लोगों को सुनने को मिलता था कि मुखिया तो बन गया है, पर इसे शपथ नहीं लेने देंगे। हम लोग इस बात पर कभी ध्यान नहीं देते थे। हमारे पिताजी सीधे-साधे इंसान थे।

    वहीं हंगामे और आगजनी पर कहा कि हमें नवादा में फोन पर जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। गाड़ी में आग लगाने वाला हमारे गांव का कोई नहीं था। जो लोग पथराव और आगजनी किए हैं, सभी विरोधी दल के लोग थे और गोली भी वही लोग चलवाए हैं।

    अलीगंज में 29 सितंबर 2021 को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद एक अक्टूबर को यहां के नतीजे आए थे, जिसमें जयप्रकाश प्रसाद जीते थे।

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में मातृ सदन अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, पैसे लेकर इलाज में लापरवाही का आरोप
    Next Article वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा ग्रहण, इस दौरान भूलकर ना करें ये काम

    Related Posts

    बिहार

    दूसरी इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू

    October 21, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान से एक दिन पहले और मतदान के दिन प्रिंट विज्ञापनों के लिए पूर्व प्रमाणन अनिवार्य

    October 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार ही होंगे NDA का CM चेहरा, उपेंद्र कुशवाहा ने किया ऐलान

    October 21, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई

    October 21, 2025

    दूसरी इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू

    October 21, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान से एक दिन पहले और मतदान के दिन प्रिंट विज्ञापनों के लिए पूर्व प्रमाणन अनिवार्य

    October 21, 2025

    नीतीश कुमार ही होंगे NDA का CM चेहरा, उपेंद्र कुशवाहा ने किया ऐलान

    October 21, 2025

    भारतीय क्रिकेटरों ने धूमधाम से मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.