Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»पश्चिम बंगाल में 50 किलो सोने से बन रही है मां दुर्गा की प्रतिमा, जाने पूरी रिपोर्ट
    धर्म/ज्योतिष

    पश्चिम बंगाल में 50 किलो सोने से बन रही है मां दुर्गा की प्रतिमा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोलकाता । शक्ति की भूमि कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल में महज 9 दिनों बाद ही दुर्गा पूजा का महोत्सव शुरू होने वाला है। एक से बढ़कर एक पंडाल, शानदार मूर्तियां और बेहतरीन थीम ना केवल बंगाल और भारत बल्कि पूरी दुनिया से लोगों को दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में आकर्षित करते हैं। शक्ति की आराधना की इस सांस्कृतिक भूमि पर इस बार पूजा घूमने वालों के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की गई है। महानगर कोलकाता की पूजा समिति ने 50 किलो सोने से मां दुर्गा की प्रतिमा बनानी शुरू की है। एक सप्ताह के अंदर प्रतिमा निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। इसे बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है।
    13 फीट ऊंची मूर्ति कोलकाता के सुप्रसिद्ध संतोष मित्र स्क्वायर पूजा कमेटी द्वारा बनवाई जा रही हैै। आयोजकों का कहना है कि इस बार यहां भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यहां घूमने आने वाले लाखों लोगों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है। कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से इसकी निगरानी करेगी। इसके अलावा सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती पंडाल परिसर में होगी।
    सामुदायिक पूजा के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने कहा, “अतीत में किसी ने भी शुद्ध सोने में देवी के रूप की कल्पना नहीं की थी। यह हमारी कनक दुर्गा (सोने की दुर्गा) है, जो ऊपर से नीचे की ओर 50 किलो सोने की लागत से बनी है। ”
    हालांकि, ऐसा नहीं है कि पूजा आयोजकों ने मूर्ति के लिए अपनी जेब से खर्च की है। मूर्ति बनाने के लिए सोने को उपलब्ध कराने के लिए एक से अधिक आभूषण ब्रांड आगे आए हैं। मूर्ति विसर्जन के बाद उन्हें सोना वापस मिल जाएगा।

    सामुदायिक पूजा के सचिव सजल घोष ने कहा, “हमने बड़ी संख्या में मल्टी नेशनल कॉरपोरेट्स को भी अपने साथ जोड़ा है जिन्होंने मूर्ति के लिए फंड मुहैया कराया है और त्योहार की ज्यादातर लागतें पूरी की हैं।”

    यह पहली बार नहीं है कि संतोष मित्रा पूजा आयोजकों ने सोने के ऐसे दिखावटी प्रदर्शन का सहारा लिया है। 2017 में उन्होंने देवी दुर्गा को सोने की साड़ी में लपेटा था। पिछले साल, वह चांदी के रथ पर सवार थीं।
    मूर्ति के अलावा, पूजा घूमने आने वालों के आकर्षण के लिए यहां पंडाल भी काफी शानदार बनाया जाएगा। नादिया जिले के मायापुर में वैष्णव हिंदू मंदिर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) के निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर की तरह ही इस बार संतोष मित्र स्क्वायर का पूजा पंडाल बन रहा है।

    पंडाल के अंदरूनी हिस्सों की विशाल शैली में शीशमहल बनाने के लिए कई टन कांच का उपयोग किया जा रहा है। लगभग 200 कारीगर और कार्यकर्ता आयोजकों की योजनाओं को आकार देने के लिए पिछले ढाई महीनों से मेहनत कर रहे हैं।

    सजल घोष ने कहा, “हमारी संतुष्टि इस बात की है कि बहुत सारे सोने के कारीगरों और अन्य श्रमिकों को रोजगाार मिल रहा है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा भी गिरफ्तार
    Next Article मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमारे पथ प्रदर्शक, शत शत नमन

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 21, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 20 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 20, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 19 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 19, 2025
    Latest Posts

    पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

    August 21, 2025

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा में नया जोश, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव

    August 21, 2025

    विपक्षी दलों के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कुछ ही देर में दाखिल करेंगे नामांकन

    August 21, 2025

    संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन, महत्वपूर्ण विधेयकों पर होगी चर्चा

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.