Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात, ट्रेन रोक युवती को खींचकर उतारा, फिर किया सामूहिक दुष्‍कर्म
    बिहार

    बिहार : औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात, ट्रेन रोक युवती को खींचकर उतारा, फिर किया सामूहिक दुष्‍कर्म

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। जिले के फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्‍या कर शव को फेंक दिया गया। शुक्रवार शाम शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। शनिवार सुबह स्‍वजनों व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद हत्‍या की गई है। साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है। हंगामे की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उन्‍हें गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी। हत्‍या के तरीके का पता पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल पुलिस दुष्‍कर्म की पुष्टि नहीं कर रही है।

    मृतका जीविका मित्र के पद पर काम करती थी। स्वजनों ने बताया कि वह 18 नवंबर को अपनी जेठानी एवं ननद के साथ बघोई स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई। तब वह अपनी गोतनी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर उतर गई। जाखिम स्टेशन पर उसने गोतनी को छोड़ कर कहा कि ननद को लाने जा रही है। इसके बाद धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी। ट्रेन में कुछ मनचले सवार थे। युवती को अकेली देखकर जाखिम एवं देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को वैक्यूम कर उनलोगों ने रोक दिया। इसके बाद जबरन युवती को उतार ले गए। यहां से उसे रफीगंज थाना क्षेत्र के गरवा गांव के बधार में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से उसकी हत्‍या कर दी।

    इधर घर नहीं लौटने पर स्‍वजनों को चिंता हुई। महिला के लापता होने से संबंधित सूचना फेसर थाना पुलिस को दी गई थी। इसी बीच शुक्रवार शाम रफीगंज थाना क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया। रात होने की वजह से पोस्‍टमार्टम नहीं कराया जा सका। शनिवार सुबह पुलिस शव का पोस्‍टमार्टम कराने सदर अस्‍पताल पहुंची। इसी क्रम में बड़ी संख्‍या में स्‍वजन व ग्रामीण पहुंच गए। हंगामा शुरू कर दिया।

    Bihar news Crime news Latest news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के दंपति समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन करोड़ की अफीम के साथ हुई गिरफ्तारी
    Next Article स्वच्छता सर्वेक्षण में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों में झारखंड बना नंबर वन, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.