Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 7:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IND vs NZ : 3 बजे से स्टेडियम में दर्शकों को मिलेगी एंट्री, 7 बजे से शुरू होगा मैच, 6.30 तक हर हाल में ले लेनी होगी अपनी सीट
    खेल

    IND vs NZ : 3 बजे से स्टेडियम में दर्शकों को मिलेगी एंट्री, 7 बजे से शुरू होगा मैच, 6.30 तक हर हाल में ले लेनी होगी अपनी सीट

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इंडिया और न्यूजीलैंड के तीन T-20 मैच का दूसरा खिताब शुक्रवार को रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) में खेला जाएगा। ओस के कारण मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब मैच 7.30 के बजाय शाम 7 बजे से शुरू होगा।

    मैच के लिए दर्शकों को 3 बजे से प्रवेश मिलना शुरू होगा। विंग, A, B, C और D की ओर से जानेवाले सभी गेट तीन बजे खुल जाएंगे। सभी विंग की ओर से प्रवेश वाले इलाके में बैरीकेडिंग है, ताकि प्रवेश के दौरान धक्का-मुक्की न हो।

    टिकट में दर्शकों के लिए दिशा-निर्देश हैं। इसके अनुसार रात आठ बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। JSCA प्रबंधन ने दर्शकों से अपील की है कि वे शाम 6.30 बजे तक स्टेडियम में सीट ग्रहण कर लें।

    टिकट के साथ रखें जरूरी दस्तावेज
    स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश को लेकर BCCI ने भी नियम सख्त किए हैं। JSCA को भेजी गई गाइडलाइन के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश से पहले दर्शकों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे। या फिर 15 नवंबर के बाद का RTPCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। प्रवेश से पहले दर्शकों को ध्यान रखना चाहिए कि वे टिकट के साथ जरूरी दस्तावेज जरूर रखें।

    दर्शक अपने साथ सिर्फ मोबाइल ले जा सकेंगे
    स्टेडियम के अंदर पानी और बच्चे के दूध के बोतल नहीं ले जा सकेंगे। स्टेडियम प्रबंधन द्वारा कैमरे, किसी तरह का बैग, ठोस वस्तु आदि पर भी पूर्ण रूप से रोक लगाया गया है। हालांकि, स्टेडियम के अंदर ही पानी सहित खाने-पीने के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। दर्शक अपने साथ मोबाइल ले जा सकते हैं। इसके साथ ही प्रवेश के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अलग से वॉलेंटियर्स के साथ ही साथ पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। इन्हें सहयोग करें।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND-NZ मैच के दौरान सड़कें जाम होने की आशंका, तीन महीनों से रांची में नही है कोई ट्रैफिक एसपी
    Next Article गुरु नानक जयंती आज : गुरुनानक जी के अमूल्य वचन, जो देते हैं लोगों को एकता का संदेश

    Related Posts

    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    खेल

    एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत : क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

    July 7, 2025
    खेल

    बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    July 7, 2025
    Latest Posts

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    रामगढ़ खदान हादसा मामला, CCL के चार अधिकारियों पर FIR दर्ज

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.