Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»लखीसराय में ट्रक-जीप की टक्कर में 6 की मौत, सुशांत सिंह राजपूत के दूर के थे रिश्तेदार
    बिहार

    लखीसराय में ट्रक-जीप की टक्कर में 6 की मौत, सुशांत सिंह राजपूत के दूर के थे रिश्तेदार

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखीसराय : बिहार में लखीसराय के सिकन्दरा-शेखपुरा के पास एक ट्रक और सूमो के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार हैं। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास NH-333 पर मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में ADGP के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। उनके दो भांजे और दो अन्य रिश्तेदार भी मरने वालों में शामिल हैं। कार के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई है।

    हादसे की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से हलसी थाने में दी। पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रक पर LPG रसोई गैस सिलेंडर लदे हुए हैं।

    एक ही परिवार के थे सभी लोग
    जानकारी के अनुसार सुमो में सवार सभी 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का दाह संस्कार करके वापस गांव लौट रहे थे। हादसे में लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी देवी सिंह, भांजी डेजी देवी और ड्राइवर प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायलों में अमित शेखर के ससुर बालमुकुंद सिंह, साला दिलखुश सिंह, फूफा वाल्मिकी सिंह और फूफेरा भाई प्रशांत सिंह शामिल है।

    इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

    लखीसराय के SP सुशील कुमार ने कहा कि हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास की घटना है। NH-333 पर मंगलवार की सुबह ट्रक और सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर में टाटा सूमो में सवार 10 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से दो को पटना भेजा गया है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला एक की मौत, एक जख्मी
    Next Article जमशेदपुर: Tata Steel के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता काला पट्टी बांध कर धरने पर बैठे

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.