Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»आरा में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, आसपास के इलाकों में सनसनी
    बिहार

    आरा में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, आसपास के इलाकों में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भोजपुर : भोजपुर में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाडे़ बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के पास दोपहर तीन बजे के करीब अंजाम दिया गया है। हत्या की बात फैलते ही भलुआना गांव तथा आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई। पीरो DSP राहुल सिंह, जगदीशपुर SDPO श्याम किशोर रंजन समेत स्थानीय थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

    बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह अपनी बुलेट से जा रहे थे। इसी बीच भलुआना गांव के पास एंबुलेंस से आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपरधियों ने मुखिया को पहले सिर में गोली मारी। उसके बाद धारदार हथियार से वार कर सिर को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। घटना के वक्त यह इलाका काफी सुनसान था, इसलिए कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिल सका है।​ हालांकि इसके बाद भागने के क्रम में अपराधियों की एंबुलेंस घटनास्थल के पास ही खाई में पलट गई। फिर भी सभी अपराधी भागने में सफल रहे हैं।

    संजय सिंह बाबूबांध पंचायत से दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीते हैं। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दबी जुबान से स्थानीय लोग चुनावी रंजिश की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

    बता दें, पांचवें चरण के तहत 24 अक्टूबर को चुनाव हुआ था और 26 अक्टूबर को मतगणना में संजय दोबारा मुखिया निर्वाचित हुए थे।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड में खुला देश का पहला आदिवासी म्यूजियम, आम लोगों के लिए 3 महीने बाद खुलेगा
    Next Article मुंगेर में CISF जवान की पत्नी की हत्या, सिर में तीन और एक गोली गर्दन में मारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.