Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सूडान: सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे सौ से अधिक लोग गिरफ्तार
    Uncategorized

    सूडान: सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खार्तूम : सूडान के सुरक्षा बलों ने पिछले महीने देश में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद लोकतंत्र समर्थकों पर एक बार फिर कार्रवाई करते हुए, राजधानी खार्तूम में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सूडान की सेना ने 25 अक्टूबर को सत्ता पर कब्जा कर अस्थाई सरकार को भंग कर दिया था. इस दौरान कई अधिकारियों व राजनेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था.

    तख्तापलट के विरोध में खार्तूम और देश में अन्य कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तख्तापलट की आलोचना हुई.

    इस तख्तापलट को देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था अपनाने की योजना के लिहाज से झटके के तौर पर देखा जा रहा है. इससे दो साल पहले बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दबाव में लंबे समय से देश पर शासन कर रहे निरंकुश शासक उमर अल-बशीर और उनकी इस्लामी सरकार को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

    अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व कर चुके सूडानी प्रोफेशनल्स एसोसिएशन (एसपीए) के अनुसार, खार्तूम के बहरी जिले में शिक्षा मंत्रालय के बाहर शिक्षकों और शिक्षा कार्यकर्ताओं ने तख्तापलट का विरोध किया.

    वकील मोएज हादरा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कम से कम 113 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें ज्यादातर शिक्षक थे. उन्होंने कहा कि खार्तूम में कुछ और जगहों पर भीी छिटपुट विरोध प्रदर्शन हुए. स्थानीय प्रशासन ने तख्तापलट के बाद पहली बार राजधानी के स्कूलों में फिर से कक्षाएं शुरू होने की घोषणा की थी.

    एसपीए द्वारा किए गए दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान का रविवार को पहला दिन था. संगठन ने पूर्ण नागरिक सरकार की बहाली तक विरोध जारी रखने का संकल्प किया है. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक वीडियो पत्रकार के अनुसार, खार्तूम में कई दुकानें और प्रतिष्ठान खुले देखे गए.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका ने हटाए कोविड-19 संबंधी यात्रा प्रतिबंध, पर्यटकों के लिए खोले द्वार
    Next Article रिम्स की लिफ्ट असंतुलित होकर दूसरे तल्ले से गिरी नीचे, सवार शख्स घायल

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.