Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स की लिफ्ट असंतुलित होकर दूसरे तल्ले से गिरी नीचे, सवार शख्स घायल
    झारखंड

    रिम्स की लिफ्ट असंतुलित होकर दूसरे तल्ले से गिरी नीचे, सवार शख्स घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2021Updated:November 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः RIMS की लिफ्ट सोमवार को दूसरे फ्लोर से नीचे गिर गई. इसमें लिफ्ट में सवार शख्स बुरी तरह से घायल हो गया. घायल को RIMS के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती करा दिया गया है. हादसे के वक्त मेंटेनेंस के अभाव में पहले से खस्ताहाल लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर फंसी थी. लेकिन लापरवाही का यह आलम है कि वहां कोई लिफ्टमैन या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था, जो लोगों को फंसी लिफ्ट में सवार होने से रोक सके.

    RIMS लिफ्ट ने तीमारदार को बना दिया मरीज

    बता दें कि RIMS लिफ्ट हादसे में घायल प. बंगाल में झालदा के रहने वाले उत्तम कुमार वहीं न्यूरो सर्जरी विभाग में एक मरीज को देखने के लिए आए थे. इस दौरान दूसरे फ्लोर पर लिफ्ट खुली देख उत्तम उसमें सवार हो गए, जिसके बाद लिफ्ट असंतुलित होकर नीचे आ गिरी. हादसे में उत्तम के हाथ-पैर टूट गए और सिर पर गंभीर चोट लग गई. उनका न्यूरो सर्जरी विभाग की इमरजेंसी में इलाज कराया जा रहा है.

    न मेंटेनेंस न लिफ्टमैन

    RIMS के पुराने भवन में करीब एक दर्जन लिफ्ट लगी हैं. लेकिन अरसे से इनका मेंटेनेंस नहीं कराया गया है. लिफ्ट संचालन के लिए कर्मचारी की भी कमी है. कई लिफ्ट बगैर लिफ्टमैन के ही संचालित की जा रहीं हैं. लेकिन रिम्स प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है.

    लिफ्ट हादसे से हड़कंप

    इधर, लिफ्ट हादसे से हड़कंप मचा है. कर्मचारी और दूसरे स्टाफ भी डरे हुए हैं, क्योंकि रिम्स की अधिकतर लिफ्ट मेंटेनेंस के अभाव में खस्ताहाल हैं. यदि खराब लिफ्ट के पास कोई कर्मचारी होता तो तीमारदार को लिफ्ट में सवार होने से रोक सकता था. फिलहाल दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रशासन जांच का दावा कर रहा है.

    पहले भी हुए हैं हादसे

    RIMS में लिफ्ट से यह पहला हादसा नहीं है. यहां आए दिन लिफ्ट के कारण लोगों के जान पर बन आ रही है. कभी वे घायल हो रहे हैं तो तभी लिफ्ट रास्ते में फंसने से सवार लोगों का डर से बुरा हाल हो रहा है. साल 2019 में ओवरलोड होने की वजह से लिफ्ट गिर गई थी. इसमें एक मरीज भी जख्मी हो गया था. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए रिम्स के इमरजेंसी में ही भर्ती कराया गया था.

    Rims
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूडान: सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे सौ से अधिक लोग गिरफ्तार
    Next Article झरिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे, 3 की हालत नाजुक

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.