Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गया में DJ की धुन पर मूर्ति विसर्जन कर लौट रही थी युवाओं की टोली, थानेदार ने टोका तो मार दी गोली
    बिहार

    गया में DJ की धुन पर मूर्ति विसर्जन कर लौट रही थी युवाओं की टोली, थानेदार ने टोका तो मार दी गोली

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया: बिहार में गया जिले के टनकुप्पा थानाध्यक्ष को गोली मार दी गई है. डीजे की धुन पर मूर्ति विसर्जन करने गए युवकों की भीड़ में से किसी ने उन्हें गोली मार दी. थानाध्यक्ष के जांघ में दोनों गोली लगी है. गोली लगते ही थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़े. उनके गिरते ही मौके से युवकों की भीड़ के बीच हड़कंप मच गया. इस घटना में एक सैप जवान कृष्णदेव शर्मा भी जख्मी हुए हैं. उन्हें सिर पर रोड़े लगे हैं.

    थाना के एसआई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि थाना के बरतारा बाजार में लक्ष्मी पूजा के मौके पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी. उसी प्रतिमा के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में युवक डीजे के साथ वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकले थे. वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित कर लौटने में शाम हो गई थी. इलाके में अंधेरा पसर गया था. मूर्ति विसर्जित करने के बाद भी युवक डीजे की धुन पर नाचते-झूमते लौट रहे थे. इसी बीच डीजे बजाए जाने की सूचना पर गश्ती कर रहे टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ वंशी नदी की ओर पहुंचे और डीजे जब्त करने की कार्रवाई में जुट गए.

    पुलिस की इस कार्रवाई पर युवकों की भीड़ उग्र हो गई. पुलिस और युवकों के बीच पहले बहस हुई, फिर झड़प हो गई. झड़प के बीच ही पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया. लाठी चार्ज होते ही युवकों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी.

    पत्थरबाजी के बीच ही युवकों की भीड़ में से किसी युवक ने एक के बाद एक दो गोली चला दी. दोनों गोलियां एक-एक कर थानाध्यक्ष के बायीं जांघ को भेदते हुए निकल गई. वहीं गोली लगते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार जमीन पर गिर पड़े. उनके गिरते ही युवकों की भीड़ मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गई. पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष को कवर कर उन्हें बचाने और अस्पताल ले जाने में जुट गए. थानाध्यक्ष को पुलिस कर्मी टनकुप्पा सरकारी अस्पताल ले गए. जहां से उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिविल सेवा पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विवाद जारी, परीक्षा रद्द करने की मांग
    Next Article इराक के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, कदीमी सुरक्षित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.