Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»औरंगाबाद में 4 दिन से लापता युवक का शव नहर से बरामद, प्रेम-प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या की आशंका
    बिहार

    औरंगाबाद में 4 दिन से लापता युवक का शव नहर से बरामद, प्रेम-प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में युवक का शव बरामद हुआ है. 29 अक्टूबर के रात से ही वह लापता था. परिजनों ने थाने में अपहरण का केस भी दर्ज कराया था. प्रेम-प्रसंग में कत्ल की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

    पुलिस ने बारुण थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव के अपहृत युवक का शव पशुरामपुर और जम्होर के बीच तेल डीहा कैनाल से बरामद किया है. घटना को लेकर चर्चा है कि या तो प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है, या फिर चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ गौतम शरण ओमी, थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा और एएसआई विरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

    इस बारे में बताया जाता है कि पशुराम पुर निवासी सुरेंद्र ठाकुर ने थाने में लिखित आवेदन दिया था. जिसमें कहा था कि उनका 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार 29 अक्टूबर की रात से ही गायब है. मामले को लेकर पशुराम पुर के ही चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. आवेदन में यह भी लिखा गया था कि पवन कुमार का अपने गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था. अपहरण को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज भी की गई है. मृतक पवन कुमार तीन भाई था. पवन अपने गांव के बगल में धनौती पुल पर सैलून चलाता था.

    पवन कुमार की हत्याकर शव को नहर में फेंक दिया गया. वहीं, घटनास्थल पर जांच करने आए एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया कि कि अपहृत युवक की हत्या को लेकर प्रथम दृष्टया यही लगता है कि गला दबाकर लाश को नहर में फेक दिया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या कैसे हुई है. मामले को लेकर पूछताछ करने के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के आधार पर हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में अमेजन में नौकरी के नाम पर 5 लाख 41 हजार की ऑनलाइन ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article BREAKING: गांधी मैदान धमाका केस में 4 आरोपियों को फांसी, 2 को आजीवन कारावास, 2 को 10-10 साल, 1 को 7 साल की जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.