Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : सीरियल लूटकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार व लूट का सामान जब्त
    झारखंड

    देवघर : सीरियल लूटकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार व लूट का सामान जब्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2021Updated:October 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। नगर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात अपराधियों ने चार लूटकांड की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और 24 घंटे के अंदर सीरियल लूटकांड का उद्भेदन करते हुए पांच अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूरी घटना एक ही गैंग के अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया था। हालांकि, इस गिरोह के तीन अपराधी अब भी फरार हैं।

    देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की रात पहली वारदात जलसार चिल्ड्रेन पार्क के पास हंसमुख लाल की बाइक छीनकर अंजाम दिया गया। 7-8 की संख्या में रहे अपराधियों ने पीड़ित को बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ मारपीट कर बाइक छीन लिया। दूसरी घटना में अपराधियों ने सुशांत कुमार के मोबाइल की छिनतई कर ली। इसके बाद तीसरी घटना में अपराधियों ने झौंसागढ़ी के बजरंग

    बली मंदिर के पास दुमका के अरुण कुमार से बंदूक का भय दिखाकर मोबाइल की छिनतई कर ली। जबकि चौथी घटना में शहर के कानू टोला में महेश्वर साह रेडिमेड कपड़ा दुकान से पिस्तौल का भय दिखाकर 40-45 हजार रुपये लूट लिए गए। एक ही दिन में महज घंटे भर के अंदर शहर में लूट की चार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर देवघर के लोगों में डर का माहौल बना दिया। इसके बाद सभी मामलों की जांच शुरु हुई। जांच के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि यह सभी वारदात एक ही गैंग के अपराधियों ने अंजाम दिया है।

    पुलिस ने लूट के इन वारदातों में शामिल बिलासी टाउन के सुमित ठाकुर उर्फ सुमित शांडिल्य, बावनबीघा के पुष्कर सिंह उर्फ रॉकी, सुभाष चौंक के पास रहने वाले रोहन साह उर्फ सन्नी, स्टेशन रोड के रहने वाले सोनू क्षेत्री और बरमसिया के रहने वाले पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है जबकि राहुल कुमार, कौशल जायसवाल और अंकुश वात्स्यायन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि इन अपराधियों के पास से लुटा गया

    मोटरसाइकिल, लुटा गया दो मोबाइल और कपड़ा दुकान से लुटे गए पैसों में 7500 रुपया और कांड के लिए प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि लुटा गया मोटरसाइकिल पुष्कर सिंह की निशानदेही पर हरिशरणम कुटिया के पास झाड़ी से बरामद किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार सुमित ठाकुर और पंकज कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है।

    Arrest Crime news Jharkhand news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में तीन बच्चो की तलाब में डूबने से हुई मौत, पूरा गांव में पसरा सन्नाटा
    Next Article नवरात्रि 2021: मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की कैसे करें पूजा

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.