Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत का दमदार प्रदर्शन, Day-Night Test मैच ड्रॉ
    खेल-सिनेमा

    महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत का दमदार प्रदर्शन, Day-Night Test मैच ड्रॉ

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोल्ड कोस्ट: कारारा ओवल में खेले गए एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. भारतीय टीम ने पहली पारी आठ विकेट पर 377 रन पर घोषित की थी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 241 रन पर घोषित की. मैच का नतीजा निकले, इसलिए भारत ने चौथे और अंतिम दिन चाय के बाद पारी घोषित करने का फैसला लिया.

    भारत ने पहली पारी में 136 रन की बढ़त हासिल ली थी. उसने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 135 रन पर घोषित की. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य मिला, जिस समय भारत ने दूसरी पारी घोषित की थी, तब 32 ओवर फेंके जाने शेष थे.

    हालांकि, 15 ओवर के बाद ही दोनों कप्तान यानी मिताली राज और मेग लेनिंग मैच खत्म करने के लिए तैयार हो गईं, जिस समय मैच ड्रॉ घोषित किया गया. उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर में दो विकेट पर 36 रन था.

    पहली पारी में शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं. स्मृति मंधाना ने पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे. भारत की ओर से दूसरी पारी में झुलन गोस्वामी और पूजा वसत्राकर ने एक-एक विकेट लिए.

    इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन तीन विकेट पर 143 रन पर खेलना शुरू किया. एलिस पैरी (नाबाद 68) और एशले गार्डनर (51) 89 रन की साझेदारी कर चुकी थीं. इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम को ताबड़तोड़ झटके दिए और नौ विकेट पर 240 रन तक पहुंचा दिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने पारी घोषित करने का फैसला लिया.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की को धमकी मिली थी या नहीं? जवाब के लिए सीबीआई खंगाल रही जमीन विवाद केस
    Next Article सीसीएल कर्मी अमन की संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.