Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में अवैध संबंधों के शक में जिम ट्रेनर को बदमाशों ने गोली मारी, डॉक्टर और उनकी पत्नी हिरासत में
    बिहार

    पटना में अवैध संबंधों के शक में जिम ट्रेनर को बदमाशों ने गोली मारी, डॉक्टर और उनकी पत्नी हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना. बिहार की राजधानी पटना में हथियारबंद अपराधियों ने विक्रम सिंह नाम के जिम ट्रेनर को सरेआम गोली मार दी. इस हमले में जिम ट्रेनर गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन लहूलुहान हालत में भी जिम ट्रेनर खुद स्कूटी चलाकर पीएमसीएम पहुंचा जहां उसे एडमिट किया गया. अस्पताल में जिम ट्रेनर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के बुद्ब मूर्ति इलाके की है.

    मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय विक्रम सिंह एक स्थानीय जिम में ट्रेनर है. शनिवार की सुबह वो स्कूटी पर सवार होकर घर से जिम जा रहा था. सुबह के लगभग छह बजे वो लोहा सिंह गली इलाके में पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में जिम ट्रेनर को पीठ, पेट और हाथ में चार गोलियां लगी हैं. इसके बाद भी लहूलुहान विक्रम सिंह खुद स्कूटी चलाकर पहले एक निजी हॉस्पिटल पहुंचा, और उसके बाद पीएमसीएच गया जहां डॉक्टर ने उनको भर्ती कर इलाज करना शुरू किया.

    डॉक्टर और उनकी पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

    सिटी एसपी सेंट्रल राहुल अंबरीश पूछताछ के लिए पीएमसीएच पहुंचे तो जिम ट्रेनर विक्रम सिंह ने उन्हें चौंकाने वाली जानकारी दी. जिम ट्रेनर ने पटना के एक डॉक्टर और उनकी पत्नी पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी के साथ जिम ट्रेनर की दोस्ती थी. पुलिस ने जिम ट्रेनर और डॉक्टर की पत्नी के मोबाइल का सीडीआर खंगालने के बाद यह पाया कि जिम ट्रेनर और उसकी पत्नी के बीच सैकड़ों बार बातचीत हो चुकी है. इन दोनों के बीच 40-40 मिनट तक बातें होती थी.

    पुलिस ने जिम ट्रेनर के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. इन दोनों को पाटलिपुत्र थाने में रखा गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपेंद्र शर्मा के मुताबिक जिम ट्रेनर और उसके परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए बयान और एफआईआर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 24 जिलों के 1102 केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षार्थियों के लिए ये जरूरी बातें जान लें
    Next Article रांची में राजकीय सम्मान के साथ सेना के जवान प्रदीप किस्पोट्टा का अंतिम संस्कार, इलाज के दौरान हुआ था निधन

    Related Posts

    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.