Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के 24 जिलों के 1102 केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षार्थियों के लिए ये जरूरी बातें जान लें
    झारखंड

    झारखंड के 24 जिलों के 1102 केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, परीक्षार्थियों के लिए ये जरूरी बातें जान लें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  झारखंड लोक सेवा आयोग की सातवीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। राज्य के 24 जिलों के 1,102 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 3,69,327 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा निर्धारित सीट पर बैठने का सुझाव दिया है। परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

    केंद्राधीक्षक विशेष परिस्थितियों में सही कारण बताए जाने पर परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक प्रवेश की अनुमति देंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की पहली पाली की परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय के पहले पत्र की परीक्षा होगी। इसी तरह, अपराह्न दो से चार बजे तक की दूसरी पाली की परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय के ही दूसरे पत्र की परीक्षा होगी। दो-दो घंटे की अवधि की परीक्षा में प्रत्येक पत्र में दो सौ अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

    इस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। कुल पदों के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। बता दें कि सातवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा चार वर्षों वर्ष 2017, 2018, 2019 तथा 2020 के लिए एक साथ हो रही है। इसके माध्यम से विभिन्न सेवाओं में कुल 252 पदों पर नियुक्ति होगी।

    परीक्षार्थियों को देना होगा स्वघोषणा पत्र

    परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय यह स्वघोषणापत्र देना होगा कि उसे न तो बुखार, सर्दी, बदन दर्द या खांसी है और न ही वह हाल में किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आया है। मास्क या फेस कवर पहनना तथा कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थियों को पारदर्शी छोटे आकार की शीशी में हैंड सैनिटाइजर भी लाने के लिए कहा गया है।

    ये चीजें जरूर लाएं साथ

    परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट तथा उपस्थिति पत्र पर गोला ब्लू बाल प्वाइंट कलम से लगाना होगा। उन्हें जेपीएससी की वेबसाइट से अपलोड प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्र, ब्लू बाल प्वांइट कलम, आवेदन के समय दिए गए फोटो के दो स्वहस्ताक्षरित रंगीन फोटो तथा वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने के लिए कहा गया है।

    JPSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में करमा पूजा की धूम, अखड़ा में मांदर की थाप पर थिरकीं महिलाएं और बेटियां
    Next Article पटना में अवैध संबंधों के शक में जिम ट्रेनर को बदमाशों ने गोली मारी, डॉक्टर और उनकी पत्नी हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.