Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»Happy Teachers’ Day: शिक्षक दिवस मनाने के पीछे क्या है इतिहास, जानिए ये खास बात
    शिक्षा

    Happy Teachers’ Day: शिक्षक दिवस मनाने के पीछे क्या है इतिहास, जानिए ये खास बात

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद रखने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher’s Day)  के रूप में मनाया जाता है. भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद रखने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. हर किसी के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. शिक्षक, शिक्षा की अलख जगाकर व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है. माता-पिता बच्चे को जन्म भले ही देते हैं लेकिन एक शिक्षक अपनी मेहनत और लगन के साथ उसे बेहतर इंसान बनाता है. हमें सफलता का रास्ता दिखाने वाले सभी शिक्षकों के सम्मान में 5 सितम्बर के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थी अपने शिक्षकों का सम्मान करते हैं. शिक्षक दिवस के अवसर छात्रों और पूर्व छात्रों के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाता है.

    डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस-
    भारत की संस्कृति में गुरु – शिष्य की परंपरा का स्थान बेहद महत्वपूर्ण है. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था. वे एक विद्वान शिक्षक थे. उन्होंने अपने जीवन के चालीस वर्ष एक शिक्षक के रूप में भारत के भविष्य को बेहतर बनाने में लगाए. उनके शिक्षक के रूप में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखने के लिए हर साल उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

    जब डॉ राधाकृष्णन ने कहा- मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय शिक्षकों का सम्मान हो
    डॉक्टर राधाकृष्णन जब भारत के राष्ट्रपति बने तो कुछ दोस्त और पूर्व छात्र उनसे मिलने पहुंचे. यहां उन्होंने सर्वपल्ली जी से उनका जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की अनुमति मांगी तो, डॉक्टर राधाकृष्णन ने कहा कि मेरे जन्मदिन को अलग तरीके से मनाने के बदले अगर 5 सितंबर के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो उन्हें बहुत खुशी और गौरव होगा. उसके बाद से ही 5 सितंबर के दिन को भारत में शिक्षक दिवस (Teachers day) के रूप में मनाने का प्रचलन शुरू हुआ, जो आज तक चला आ रहा है.

    Teachers Day
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची : ऑटो चालकों से वसूली करने वालों पर कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.