Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 May, 2026 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : ऑटो चालकों से वसूली करने वालों पर कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची : ऑटो चालकों से वसूली करने वालों पर कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी में ऑटो चालकों से अवैध रूप से वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों पर अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार को रांची के अरगोड़ा चौक से पुलिस ने ऐसे ही दो व्यक्तियों को वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम खादगढ़ा सब्जी मंडी निवासी नीरज कुमार और अरगोड़ा पीपरटोली निवासी अजय नायक बताए गए हैं.

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरगोड़ा चौक पर ऑटो पड़ाव के नाम पर चालकों से अवैध वसूली की जा रही थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने शनिवार को अरगोड़ा चौक पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देखते ही चालकों से अवैध वसूली कर रहे दो युवक भागने लगे. पुलिस की टीम ने खदेड़कर दोनों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस की टीम ने वसूली पर्ची बरामद की है.

    पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अरगोड़ा चौक से बिरसा चौक, कडरू, हरमू चौक एवं कटहल मोड़ की ओर जाने वाले ऑटो से पैसे वसूलते हैं. पूछताछ में आरोपियों ने ठेकेदार का नाम भी बताया है. इस मामले में एएसआई राम प्रवीण सिंह के बयान पर अरगोड़ा थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

    एसपी के आदेश पर कार्रवाई

    राजधानी के अलग-अलग चौक चौराहों पर पर्ची काट कर कुछ लोग कई दिनों से ऑटो चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे. जानकारी मिलने पर प्रभारी ट्रैफिक एसपी रिष्मा रमेशन ने करवाई के आदेश दिए थे. एसपी के अनुसार आगे भी अवैध वसूली करने वालो को खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHappy Teachers’ Day: शिक्षक दिवस मनाने के पीछे क्या है इतिहास, जानिए ये खास बात
    Next Article विधानसभा में नमाज कक्ष मामला : भाजपा सचेतक ने सरना उपासना के लिए भी मांगा स्थान, स्पीकर को लिखी चिट्ठी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड शामिल करे केंद्र सरकार : कमलेश

    May 4, 2026
    चाईबासा

    असम-बंगाल-पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर चाईबासा में जश्न, मधु कोड़ा ने बांटी खुशियां

    May 4, 2026
    झारखंड

    पश्चिम बंगाल रिजल्ट पर अर्जुन मुंडा बोले- देश की एकता का संदेश है यह जीत

    May 4, 2026
    Latest Posts

    जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड शामिल करे केंद्र सरकार : कमलेश

    May 4, 2026

    असम-बंगाल-पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर चाईबासा में जश्न, मधु कोड़ा ने बांटी खुशियां

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल रिजल्ट पर अर्जुन मुंडा बोले- देश की एकता का संदेश है यह जीत

    May 4, 2026

    रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में बवाल, दो पक्षों में झड़प… देखें वीडियो

    May 4, 2026

    डकैती के बाद एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस, 140 बैंक समेत 388 जगहों पर सख्त निगरानी

    May 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.