Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»झारखंड आरजेडी के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव ने की मीटिंग, संगठन विस्तार पर की चर्चा
    बिहार

    झारखंड आरजेडी के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव ने की मीटिंग, संगठन विस्तार पर की चर्चा

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटनाः झारखंड आरजेडी के प्रमुख नेताओं के साथ तेजस्वी यादव ने बैठक की. जिसमें पार्टी की बेहतरी और राज्य में विस्तारीकरण को लेकर चर्चा की गई. बैठक में झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत झारखंड प्रदेश आरजेडी के पदाधिकारी शामिल हुए.

    राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी की विशेष बैठक हुई. जिसमें झारखंड प्रदेश राजद के पदाधिकारी शामिल हुए, बैठक की अध्यता नेता प्रतिपक्ष, बिहार तेजस्वी यादव ने की. उन्होंने झारखंड में पार्टी और सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी ली. पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें विस्तार से झारखंड में संगठन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

    तेजस्वी यादव ने झारखंड में संगठन की और बेहतरी और विस्तारीकरण को लेकर सुझाव लिए. साथ ही कोरोना काल में पार्टी और झारखंड की हेमंत सरकार के किए गए कार्यों की सराहना की.

    बैठक में शामिल हुए पार्टी नेता और झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव से मुलाकात काफी सुखद रहा. हौसलाअफजाई के लिए उन्होंने उनका आभार जताया. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि तेजस्वी यादव हमारे नेता और वो हमारे हर कार्य पर पैनी नजर रखते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे द्वारा किये गए कार्यों की सराहना उनके मुंह से सुन कर गर्व हुआ.

    बता दें कि झारखंड में आरजेडी अपनी खोई हुई जमीन फिर से तलाशने में जुटी है. लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. फिलहाल झारखंड में पार्टी का मात्र एक ही विधायक है. आरजेडी मौजूदा हेमंत सरकार में शामिल है. पार्टी के कोटे से सत्यानंद भोक्ता सरकार में मंत्री हैं.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के बेड़ो इलाके में जंगली हाथियों का आतंक, घर में घुसकर अनाज और फसल किया बर्बाद
    Next Article NH-28 पर बिहार से 76 यात्रियों को दिल्ली ले जा रही बस कोटवा में पलटी, कई घायल

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025
    क्राइम

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.