Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»NH-28 पर बिहार से 76 यात्रियों को दिल्ली ले जा रही बस कोटवा में पलटी, कई घायल
    बिहार

    NH-28 पर बिहार से 76 यात्रियों को दिल्ली ले जा रही बस कोटवा में पलटी, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सहरसा. तेज रफ्तार में जा रही बस बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी. महालक्ष्मी ट्रेवल्स नामक बस बिहार के सहरसा से दिल्ली जा रही थी. बस पूर्वी चम्पारण के कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो गांव के पेट्रोल पंप के समीप एनएच-28 पर दुर्घटनाग्रस्त हुई है. बताया जाता है कि बस में 76 यात्री सवार थे, जिसमें अधिकांश सहरसा से सवार हुए थे. रास्ते में दरभंगा और मुजफ्फरपुर से भी कई यात्री बस में सवार हुए थे. बीते बुधवार की देर शाम हुई घटना में दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है.

    जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव में दिक्कतें आ रही हैं. घटना की सूचना पर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर जख्मी यात्रियों की सहायता की. साथ ही यात्रियों को बेलवा माधो गांव के पेट्रोल पम्प पर रुकने और खाने की व्यवस्था की गई. मौके पर पहुंची कोटवा थाना पुलिस घायलों के समुचित इलाज और सुरक्षा की व्यवस्था में जुटी है. यात्री भवेश कुमार झा ने बताया कि बस सहरसा से चलने के बाद कई जगहों पर यात्रियों को चढ़ाया. सहरसा से 20 यात्रियों ने सफर शुरू किया, जबकि दरभंगा और मुजफ्फरपुर से अन्य यात्री बस में सवार हुए थे. यात्रियों की कुल संख्या 76 थी.

    अचानक आई तेज आवाज
    सहरसा से चढ़े घायल यात्री रामपुकार पंडित ने बताया कि बस काफी तेज गति में थी और वह केबिन में सोए थे. तभी जोर की आवाज के साथ बस में पानी घुस गया और वे गिर पड़े. तेज आवाज से वह घबरा गए. दरभंगा से सवार यात्री निरंजन शर्मा बताते हैं कि दरभंगा से चलने के बाद मुजफ्फरपुर और फिर रास्ते में कई जगहों पर बस में यात्री सवार हुए. यात्रियों की संख्या काफी थी. बस शुरू से ही अनियंत्रित गति में 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड में चल रही थी. बस की गति के कारण काफी झटके हो रहे थे. इन्‍हीं झटकों के बीच बस पलट कर खाई में चली गई. बस के पलटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण राहत में जुट गए. साथ ही खाई से बस को निकालने और हताहतों की जानकारी लेने में कोटवा थाना पुलिस जुटी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राहत और बचाव कार्य में बाधा भी आई.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड आरजेडी के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव ने की मीटिंग, संगठन विस्तार पर की चर्चा
    Next Article प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड का प्रयास, खाया कीटनाशक; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.