Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बांका में कई जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, धनरोपनी कर रहे 5 लोगों की जान गई
    बिहार

    बांका में कई जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, धनरोपनी कर रहे 5 लोगों की जान गई

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका : कई दिनों के बाद तेज गरज के साथ हुई मूसलधार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची प्रियंका सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ये हादसे अमरपुर, चांदन और कटोरिया थाना क्षेत्रों में हुए.

    पहला हादसा अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि प्रियंका की मां खेत में धान की रोपनी कर रही थी और प्रियंका दोपहर में मां का खाना लेकर गई थी. इसी बीच गरज के साथ छींटे पड़ने लगे और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी. इसकी चपेट में आने से प्रियंका की मौत हो गई. इसी थानाक्षेत्र के कासपुर में दूसरा हादसा हुआ है. यहां एक महिला खते में रोपनी कर रही थी, इसी बीच वह अपनी कमर में मोबाइल रखने लगी और तभी आकाशीय बिजली गिरी. मोबाइल की वजह से यह आकाशीय बिजली सीधे इस महिला पर गिरी और उसकी मौत हो गई.

    तीसरा हादसा चांदन थाना के लेरुआ टांड़ और जमनी का है. यहां लोग अपने खेत में धान की रोपनी कर रहे थे. इसी बीच तेज गरज के साथ छींटे पड़ने के दौरान ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रेखा देवी और दीपक कुमार की मौत हो गई. यहां हुए हादसे में 4 महिलाएं सहित 5 लोग जख्मी हो गए हैं. जिस वक्त यहां बिजली गिरी, उस समय सभी लोग खेत में धान रोपनी कर रहे थे. हादसे के बाद सभी को चांदन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों की मौत की पुष्टि होने के साथ ही 5 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है.

    चौथा हादसा कटोरिया थाना क्षेत्र के दरवे पट्टी का है. यहां 13 वर्षीय लालधारी अपने खेत पर था इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. बताया जा रहा है कि लालधारी के पिता खेत की जुताई कर रहे थे और वह भी साथ में खेत पर ही था. इसी बीच बारिश होने के दौरान लालधारी घर लौट रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में लालधारी आ गया. इन हादसों के बारे में संबंधित पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच करते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार आगे कारवाई की जाएगी.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की तर्ज पर बनेगी पारा शिक्षकों के लिए नियमावली, 18 अगस्त को अंतिम निर्णय
    Next Article जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने थाम लिया ऑटो का हैंडल, कहा- ऑटो चालकों के साथ हैं हम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Latest Posts

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.