Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर जेल भेजें’
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर जेल भेजें’

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों के एसपी को दिया आदेश

    Joharlive Team

    रांची। बच्चा चोरी की अफवाह में हत्या व हिंसक वारदात रोकने को के लिए डीजीपी कमलनयन चौबे ने सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को साफ साफ आदेश दिया कि वह पुलिस बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने में शामिल व हिंसा करने वालों को चिन्हत कर जेल भेजें। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि बच्चा चोरी की अफवाह में किसी के साथ मारपीट की घटना हो तो इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर, तत्काल वारदात में शामिल लोगों को जेल भेजें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीजीपी कमलनयन चौबे, सीआईडी एडीजी अनुराग गुप्ता, एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा, आईजी अभियान आशीष बत्रा भी मौजूद थे।

    जनप्रतिनिधियों की मदद लें जिलों के एसपी

    डीजीपी कमलनयन चौबे ने सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि वह बच्चा चोरी की अपवाह रोकने में जनप्रतिनिधियों की मदद लें। डीजीपी ने पलामू में बच्चा चोरी की अफवाह रोकने के लिए मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों की मदद लेने की प्लान की सराहना की। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया, पंचायत सेवकों, जनप्रतिनिधियों की मदद लें ताकि जागरूकता फैलायी जा सके। जिला प्रशासन, सिविल सोसायटी और एनजीओ की मदद लेने का निर्देश भी डीजीपी ने दिया है।

    थानेदार तुरंत घटनास्थल पर जाएं

    बच्चा चोरी की अफवाह के मामले में पिटाई की वारदात होने की स्थिति में थानेदार को तुरंत मौके पर जाने का आदेश दिया गया है। डीजीपी ने कहा कि बच्चा चोरी में अफवाह से पिटाई के मामलों में प्रशासनिक स्तर पर रिस्पांस बढ़िया रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई थानों के द्वारा की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि सरकार से भी अनुरोध किया गया है कि विज्ञापन के जरिए लोगों को जागरूक करें।

    भीड़ के द्वारा आमतौर पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है। संवेदनशील जिलों में अब पुलिस बेहतर रिस्पांस कर रही है। पुलिस के प्रयास से 10-12 जानें बचायी गई हैं। पुलिस तत्काल कार्रवाई कर ऐसे मामले में आरोपियों को जेल भेजेगी।
    कमलनयन चौबे, डीजीपी, झारखंड

    #Online news Jharkhand police Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला
    Next Article अपरहण उद्योग चलाने वाले चंदन सोनार को सुपारी देने वाले रवि चड्डा ने किया सरेंडर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.