Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अपरहण उद्योग चलाने वाले चंदन सोनार को सुपारी देने वाले रवि चड्डा ने किया सरेंडर
    झारखंड

    अपरहण उद्योग चलाने वाले चंदन सोनार को सुपारी देने वाले रवि चड्डा ने किया सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। बिहार- झारखंड में अपहरण उद्योग चलाने वाले चंदन सोनार को अपहरण की सुपारी देने वाले रवि चड्डा ने चोरी छिपे रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रवि को सरेंडर के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। भाजपा नेता मदन सिंह के बेटे शिवम सिंह समेत तीन के अपहरण के आरोप में रवि बीते दो सालों से फरार था। रवि चड्डा को अपराधी राकेश सिंह का भी काफी करीबी माना जाता है। रवि को अपहरण कांड में पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी। गौरतलब है कि सितंबर 2017 में मदन सिंह के बेटे शिवम, उनके रिश्तेदार गौरव सिंह और अभिषेक को अगवा किया गया था। रवि चड्डा ने शिवम के अपहरण के लिए चंदन सोनार और उसके गुर्गा राकेश सिंह को सुपारी दी थी। जिसके बाद 20 करोड़ की फिरौती के लिए शिवम समेत तीनों का अपहरण किया गया था।

    बैठक कर बनायी थी अपहरण की योजनाा

    रांची पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, भाजपा नेता मदन सिंह के बेटे को अगवा करने के लिए रवि ने सुपारी दी। जिसके बाद चंदन सोनार का गुर्गा राकेश सिंह रांची आया। रांची में राकेश सिंह ने रवि चड्डा, सुजीत उपाध्याय समेत कुछ अन्य लोगों के साथ मीटिंग की। अपराधियों को यह लगा था कि शिवम पैसा निकालने के लिए सॉफ्ट टारगेट हो सकता है। अपराधियों को लगता था कि मदन सिंह की पत्नी नहीं है, बेटा कम उम्र का है, ऐसे में वह भावुक होकर जल्दी पैसे दे देंगे। चुटिया इलाके के स्थानीय लड़कों का इस्तेमाल सिम कार्ड जुगाड़ने और रेकी के लिए किया गया था।

    कांग्रेस नेता समेत छह को हो चुकी है उम्रकैद

    सिविल कोर्ट के जज एसएस प्रसाद की अदालत छह अपहरणकर्ताओं को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। उम्रकैद की सजा पाने वालों में चाईबासा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके अशोक सुंडी, सुजीत कुमार उपाध्याय उर्फ बिट्टू पांडेय, ब्रजेश कुमार उर्फ छोटू, गोविंद सिंह उर्फ रजनीश चौधरी, रणविजय सिंह, और वीरेंद्र कोड़ा का नाम शामिल है।

    crime Jharkhand police Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर जेल भेजें’
    Next Article पीएम मोदी ने तीन मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखी, बोले- देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.