Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»कारोबार»नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल ही नहीं, ओरिएंटल बैंक को भी लगाई करोड़ों की चपत, जाने पूरी रिपोर्ट
    कारोबार

    नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल ही नहीं, ओरिएंटल बैंक को भी लगाई करोड़ों की चपत, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बाद अब नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ एक और बैंक ने धोखाधड़ी की बात कही है। सरकारी बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने नोटिस जारी कर बताया कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और उनकी कंपनी ने बैंक का 289 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है।
    नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का 60.41 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। वहीं मोदी की फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने बैंक का 32.25 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है।
    मेहुल चोकसी की बात करें, तो चोकसी की गितांजली जेम्स लिमिटेड ने ओबीसी बैंक का 136.45 करोड़ रुपये का कर्ज का भुगतान नहीं किया है। इसके साथ ही चोकसी की नक्षत्र वर्ल्ड लिमिटेड ने भी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के कर्ज का भुगतान नहीं किया है। नक्षत्र वर्ल्ड लिमिटेड ने बैंक से 59.53 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।
    फरवरी 2018 में पीएनबी घोटाले के बाद 21 मार्च 2018 को ही ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने इन दोनों के खातों को एनपीए घोषित कर दिया था।
    इससे पहले मेहुल चोकसी, उसके परिवार और उसकी कंपनियों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक से भी 405 करोड़ कर्ज लेने की बात सामने आई थी। एसबीआई ने कहा था कि चोकसी और उसके परिवार के सदस्यों ने लोन का पैसा चुकाया नहीं है। इसके बाद बैंक की तरफ से भेजा गया नोटिस भी वापस आ गया था।
    भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। उसे मार्च में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए अदालत में पेश किया जाता है। अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।

    #Business news #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआलिया भट्ट और रणबीर कपूर केन्या में मना रहे हैं छुट्टियां
    Next Article भारतीय स्टेट बैंक का नया नियम : तीन बार मुफ्त, चौथी बार 50 उसके बाद कैश जमा करने पर लगेगा 56 रु. चार्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.