Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारतीय स्टेट बैंक का नया नियम : तीन बार मुफ्त, चौथी बार 50 उसके बाद कैश जमा करने पर लगेगा 56 रु. चार्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय स्टेट बैंक का नया नियम : तीन बार मुफ्त, चौथी बार 50 उसके बाद कैश जमा करने पर लगेगा 56 रु. चार्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : एक अक्तूबर से भारतीय स्टेट बैंक अपने बैंक चार्ज और ट्रांजेक्शन को लेकर के कई नियमों में परिवर्तन कर दिया है। बैंक एक अक्तूबर से अपने सर्विस चार्ज में बदलाव करने वाला है। जिसमें बैंक में रुपये जमा करना, निकालना, चेक का इस्तेमाल, एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़े सर्विस चार्ज शामिल हैं।

    बैंक के सर्कुलर के अनुसार एक अक्तूबर से आप अक महीने में केवल तीन बार मुफ्त में पैसे जमा करवा सकते हैं। इसके बाद यदि आपने अपने खाते में 100 रुपये भी जमा किए तो आपको 50 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का चार्ज देना पड़ेगा। पांचवी या उसके बाद यदि आपने एक रुपये भी जमा किए तो आपको 56 रुपये का चार्ज देना होगा।

    इसके अलावा यदि चेक किसी कारण से बाउंस हो जाता है तो चेक जारी करने वाले पर 150 रुपये और जीएसटी का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। जीएसटी मिलाकर यह चार्ज 168 रुपये होगा। नए नियमों के मुताबिक जहां एक तरफ बैंक के एटीएम से होने वाले ट्रांजेक्शन की संख्या में इजाफा कर दिया है। वहीं बैंक शाखा में जाकर के एनईएफटी और आरटीजीएस करना महंगा हो जाएगा।
    बैंक ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि देश के छह मेट्रो शहरों मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद में बैंक के एटीएम पर लोग हर महीने 10 ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। वहीं अन्य शहरों में मौजूद एसबीआई के एटीएम पर 12 ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति दूसरे बैंक के एटीएम का प्रयोग करता है तो फिर उसको महीने में पांच ट्रांजेक्शन करने की सुविधा मिलेगी।

    25 हजार रुपये से ऊपर मिनिमम एवरेज बैलेंस रखने वालों को बैंक एटीएम का प्रयोग असीमित किया जाएगा। वहीं इससे नीचे का एवरेज बैलेंस रखने वालों को पुराने नियम के अनुसार आठ मुफ्त ट्रांजेक्शन ही करने को मिलेंगे। सैलरी खाताधारकों को देश के किसी भी बैंक और एसबीआई का एटीएम प्रयोग करने पर किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह खाताधारक असीमित ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
    अगर कोई व्यक्ति बैंक शाखा में जाकर के आरटीजीएस या फिर एनईएफटी करता है तो फिर उसको चार्ज देना होगा। हालांकि नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या फिर योनो एप से किए जाने वाले ऐसे ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
    आरटीजीएस (बैंक शाखा पर)
    दो लाख से पांच लाख तक: 20 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त)
    पांच लाख से ऊपर: 40 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त)
    एनईएफटी (जीएसटी अतिरिक्त)
    10 हजार रुपये —- दो रुपये
    10 हजार से एक लाख रुपये—चार रुपये
    एक लाख से दो लाख रुपये—12 रुपये
    दो लाख रुपये से ऊपर— 20 रुपये

    #Business news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल ही नहीं, ओरिएंटल बैंक को भी लगाई करोड़ों की चपत, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article सीबीएसई राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 200 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    Latest Posts

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.