Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

     नई दिल्ली : देश के अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 के आज रात चांद पर उतरने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसरो ने कहा है कि चांद पर लैंडिग के समय ऐन वक्त पर लैंडर विक्रम से सम्पर्क टूट गया। 
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-2 के चांद पर लैंडिग के साक्षी बनने के लिए रात में खुद इसरो के मिशन आपरेशन काम्पलेक्स इस्ट्रैक में मौजूद थे। लैंडिंग की प्रक्रिया के करीब 14 मिनट तक शुरुआती सिग्नल काफी सटीक और अच्छे मिल रहे थे लेकिन चांद से करीब 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से सम्पर्क टूट गया। इसके बाद अचानक इसरो के मिशन आपरेशन काम्पलेक्स इस्ट्रैक में सन्नाटा छा गया। 
    इसरो प्रमुख के. सिवन ने वहां मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाते हुए उनकी हौसलाअफजाई की और वहां से बाहर निकल गए। प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा कि मैं आपके साथ हूं। हौसले के साथ आगे बढ़ें। यह कोई छोटी कामयाबी नहीं है। 
    प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, पूरा देश उनके साथ है। प्रधानमंत्री ने वहां देश के विभिन्न हिस्सों से चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग देखने आए बच्चों से मुलाकात की और उसके बाद इसरो सेंटर से चले गए। 
    बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “भारत देश के वैज्ञानिकों पर गर्व करता है। उन्होंने देश के गर्व बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। यह वह समय है जब साहस दिखाना चाहिए।” 
    समाचार लिखे जाने तक इसरो के वैज्ञानिक विक्रम का ग्राउंड से सम्पर्क टूटने से पहले के मिले डाटा का विश्लेषण करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विक्रम ने क्रैश लैंडिंग की है, यह किसी और तरह की खराबी की वजह से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।
    बताया गया है कि इस घटनाक्रम के बाद इसरो ने शनिवार की सुबह इस सिलसिले में होने वाली प्रेस कान्फ्रेंस रद्द कर दी है। 

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदहशत फैलाने के लिए एमसीसी की तरह रख लिया नाम, आरसीसी का सरगना गिरफ्तार
    Next Article ‘बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर जेल भेजें’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    गिरिडीह

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.