Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»दीपिका कुमारी बाहर हुईं, तीरंदाजी में पहले मेडल का इंतजार जारी
    खेल-सिनेमा

    दीपिका कुमारी बाहर हुईं, तीरंदाजी में पहले मेडल का इंतजार जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टोक्यो. भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) टोक्यो ओलंपिक से हारकर बाहर हो गईं. वे व्यक्तिगत इवेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं. उन्हें कोरिया की अन सान ने 6-0 से क्वार्टर फाइनल में हराया. ओलंपिक के इतिहास में तीरंदाजी में भारत को अब तक मेडल नहीं मिला है. इससे पहले दीपिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट ऑफ में मात दी थी.

    अन सान ने पहला सेट 30-27 से जीता. दीपिका पहले शॉट में 7 अंक के साथ काफी पीछे हो गई थीं. इस तरह से कोरिया को 2-0 की बढ़त मिल गई. दूसरे सेट में दीपिका को 24-26 से हार मिली. इस तरह से अन सान ने 4-0 की बढ़त बना ली. अन सान ने तीसरा सेट 26-24 से जीतकर मुकाबला 6-0 से अपने नाम किया. इससे पहले मिक्स्ड इवेंट में भी दीपिका काे अंतिम-8 के मुकाबले में काेरिया की टीम से हार मिली थी. दीपिका कुमारी ने ओलंपिक में आने से पहले वर्ल्ड कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे. ऐसे में यहां भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन वे यहां कुछ प्रदर्शन नहीं कर सकीं.

    अब सिर्फ अतनु दास से ही उम्मीद

    तीरंदाजी की बात की जाए तो पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में सिर्फ अतनु दास की चुनौती बची हुई है. वे शनिवार को राउंड-16 का मुकाबला खेलेंगे. तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव राउंड-32 में ही हारकर बाहर हो गए थे. टीम इवेंट में भी अतनु, तरुणदीप और प्रवीण की तिकड़ी क्वार्टर फाइनल में कोरिया से हारी थी. महिला वर्ग की बात की जाए तो सिर्फ दीपिका कुमारी ने क्वालिफाई किया था.

    Sports
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज घोषित होंगे सीबीएसई और JAC की 12वीं की रिजल्ट
    Next Article लगातार बारिश से रांची में जलभराव, झारखंड के इन ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.