Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 11:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    रांची: झारखंड विकास मोर्चा के बड़े नेता और झारखंड के पूर्व खेल मंत्री रहे बंधु तिर्की को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में बंधु तिर्की को रांची के सिविल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय खेल घोटाला में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इसके पहले एसएम हाशमी और पीसी मिश्रा को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही टेंडर कमेटी के चार अन्य सदस्यों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।
    बंधु तिर्की खेल घोटाला मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाइकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले निचली अदालत ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
    ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले जस्टिस एके चैधरी की अदालत में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में बंधु तिर्की की अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई थी, जिसमें श्री तिर्की ने कहा था कि एसीबी को उनके खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिला। इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। लेकिन, बाद में उनकी याचिका खारिज कर दी गयी।
    पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की पर धनबाद में दो स्क्वैश कोर्ट के निर्माण में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप हैं। ज्ञात हो कि स्क्वैश कोर्ट के निर्माण की जिम्मेदारी मुंबई की कंपनी जाइरेक्स इंटरप्राइजेज को दी गयी थी। कंपनी ने 1,44,32,850 रुपये का एस्टीमेट दिया था। आयोजन समिति के महासचिव एसएम हाशमी और तत्कालीन खेल निदेशक तथा सचिव की अनुशंसा के बाद इस प्रस्ताव की फाइल तत्कालीन विभागीय मंत्री (खेल मंत्री) बंधु तिर्की के पास भेजी गयी थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा के नए भवन का किया निरीक्षण, 12 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    Next Article नए मोटर व्हीकल एक्ट की जद में अब तक 57 लोग, ज्यादातर नियम का उल्लंघन करने वालों में पुरुष, सबसे ज्यादा 13 हजार की राशि का चालान कटा मेहजबिन नेजामी का, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

    Related Posts

    झारखंड

    11 जुलाई से होगी सावन की शुरुआत, इस बार चार सोमवार का है शुभ संयोग

    July 1, 2025
    जमशेदपुर

    गैस रिसाव से बहरागोड़ा-बारिपदा एनएच मार्ग बंद

    July 1, 2025
    जमशेदपुर

    हथियार के दम पर डेढ़ करोड़ की लूट, घर के बाहर हुई वारदात

    July 1, 2025
    Latest Posts

    पहली बार JDU कार्यालय में लगी PM मोदी की तस्वीरें

    July 1, 2025

    11 जुलाई से होगी सावन की शुरुआत, इस बार चार सोमवार का है शुभ संयोग

    July 1, 2025

    BPSC क्लर्क भर्ती 2025: इंटर पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    July 1, 2025

    पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी…

    July 1, 2025

    गैस रिसाव से बहरागोड़ा-बारिपदा एनएच मार्ग बंद

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.