Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 2:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुंडन के लिए जा रहे परिवार हुए सड़क हादसे का शिकार, चार की हालत गंभीर
    झारखंड

    मुंडन के लिए जा रहे परिवार हुए सड़क हादसे का शिकार, चार की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका. बिहार के बांका जिले में मांगलिक कार्य के लिये सुल्तानगंज से देवघर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से आधा दर्जन महिलाएं और तीन बच्चे सहित पंद्रह लोग जख्मी हो गए. सभी जख्मी लोगों का इलाज चांदन स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. जख्मी में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिनको उचित इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया गया है. घटना कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग के चांदन थाना स्थित चांदन के साथ चांदन पुल के पास की है. बताया जा रहा है कि सभी पूर्णिया जिले के झुनि बलुआ के एक ही परिवार के हैं जो संजय महुलिदार के बेटे के मुंडन के लिये सोमवार की सुबह सुल्तानगंज से स्नान कर देवघर जा रहे थे.

    पिकअप से देवघर जाने के दौरान पिकअप के चालक को शायद नींद आ गयी और चांदन पुल स्थित बिजली के पोल में सीधी भिड़ंत होने से सभी लोग सड़क पर गिर गए. जख्मी हुए लोगों के परिजन करण कुमार ने बताया कि हम लोग पिकअप से पूर्णिया से आये थे और सुल्तानगंज से स्नान करने के बाद ही देवघर के लिये निकल पड़े थे. गाड़ी चलाते-चलाते शायद चालक थक गया था इसी कारण गाड़ी से संतुलन खोने के बाद ये हादसा हुआ.

    घटना की जानकारी मिलते ही चांदन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी जख्मियों का चांदन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया. फिलहाल चार को छोड़कर जिन्हें देवघर रेफर किया गया है सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. जख्मी होने वालों में राधा देवी, राजू देवी, गौरी देवी, अरुणा देवी, बिरधी देवी, रानी देवी, रूपा देवी, मौसम कुमार, प्रकाश महलदार, पृथ्वी महलदार सहित पंद्रह लोग शामिल हैं. इस बाबत चांदन पुलिस का कहना है कि बाकी सभी लोगो का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं. श्रद्धालु इच्छानुसार देवघर की यात्रा कर सकते हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन में देवघर नहीं आ पाएंगे श्रद्धालु, बिहार-झारखंड की पुलिस लगाएगी रोक
    Next Article डायन का आरोप लगा बेटे ने की अपने ही माँ की हत्या,गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    May 26, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को

    May 26, 2026
    Latest Posts

    आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    May 26, 2026

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    May 26, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को

    May 26, 2026

    IAS छवि रंजन ने संभाली खेल निदेशक की कमान, झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

    May 26, 2026

    कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.