Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डायन का आरोप लगा बेटे ने की अपने ही माँ की हत्या,गिरफ्तार
    झारखंड

    डायन का आरोप लगा बेटे ने की अपने ही माँ की हत्या,गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिस मां ने नौ महीने अपनी कोख में रखा, जन्म दिया उसी बेटे ने मां को डायन का आरोप लगा उसकी हत्या कर दी। घटना रविवार की बोकारो जिले के जरीडीह के अनंतपुर गांव की है। आरोपी छोटे बेटे परमेश्वर को जरीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को शक था कि उसके बीमार रहने के पीछे उसकी मां का हाथ है।

    घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में की मारपीट
    परमेश्वर मांझी ने खुद की बीमारी के लिए अपनी ही मां पार्वती देवी (60) को दोषी ठहराया। उस पर डायन होने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पार्वती के मंझले बेटे करमचंद मांझी ने बताया कि परमेश्वर को अपने बीमार रहने का संदेह मां पार्वती देवी पर हुआ। मां को डायन कहकर घर से महज आधा किमी दूर अनंतपुर जंगल में अकेले पाकर उसने मां को डंडे व लात-घूंसे से मारकर झाड़ी में फेंक दिया। उस वक्त उसकी मां एक अन्य महिला के साथ बकरी चरा रही थी। दूसरी महिला भाग गई।

    मां पिटाई के बाद दर्द से कराहती मिली
    करमचंद ने बताया कि जब वे लोग नहाकर लौट रहे थे, तो चिल्लाने की आवाज सुन जंगल की ओर दौड़े। वहां उसकी मां पिटाई के बाद दर्द से कराहती मिली। जबकि परमेश्वर वहां से भाग चुका था। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। मां को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से शाम को छुट्टी दे दी गई और रविवार की देर रात उसकी मां ने घर पर ही दम तोड़ दिया।

    इंस्पेक्टर ने कहा- पुलिस कर रही जांच
    जरीडीह पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम ने इस संबंध में बताया कि जंगल में जब वृद्धा बकरी चरा रही थी, उसी दौरान मौके को भांपते हुए उसके छोटे बेटे ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। महिला ने रात को घर पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी बेटे ने हत्या करने की बात स्वीकार भी की है। इससे पहले उसका अस्पताल में इलाज करवाया गया था। परिजनों के मुताबिक डायन का मामला बताया जा रहा है। पुलिस इस पर जांच के बाद ही कुछ कह सकती है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंडन के लिए जा रहे परिवार हुए सड़क हादसे का शिकार, चार की हालत गंभीर
    Next Article 20 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.