Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लालगंज के मसना की जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, पुलिस की सतर्कता से टला
    झारखंड

    लालगंज के मसना की जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, पुलिस की सतर्कता से टला

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः लालगंज इलाके में गुरुवार को जमीन विवाद में शुरू हुआ खूनी संघर्ष पुलिस की सतर्कता से टल गया है. लालगंज के मसना की जमीन पर कब्जा करने महिलाएं पहुंची. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान ही जमीन कब्जा करने पहुंची महिलाओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. हालांकि, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से महिलाओं को मुक्त करवा लिया है.

    क्या है मामला

    रांची के खेल गांव ओपी क्षेत्र के लालगंज में गुरुवार की सुबह 30 से 35 की संख्या में महिलाएं जेसीबी लेकर मसना की जमीन पर कब्जा करने पहुंची. जमीन कब्जा करने की सूचना ग्रामीणों को मिली, तो इसका विरोध करने दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए. ग्रामीणों ने जमीन कब्जा करने आए लोगों को समझाते हुए कहा कि मसना की जमीन पर अपने मृत परिजनों को दफनाते आए हैं. इसी बीच जमीन कब्जा करने वाले लोगों के ग्रामीणों को भगाने की कोशिश की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

    घटनास्थल पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना खेल गांव ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह को मिली. इसके बाद आनन-फानन में ओपी प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. थाना प्रभारी ने जमीन दलालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए महिलाओं और पुरुषों को छोड़ दिया.


    जमीन कब्जा करने को लेकर भाड़े पर लाई गई थी महिलाएं

    ग्रामीणों का कहना है कि जमीन माफिया मसना की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. इसे लेकर माफिया भाड़े पर महिलाओं को भेजकर जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. ग्रामीणों ने बताया कि गैरमजरूआ जमीन पर मसना स्थल बना है, जिसपर वे वर्षों से अपने मृत परिजनों को दफनाते हैं. जमीन माफिया मसना स्थल पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    मामले की जांच की गई शुरू

    थाना प्रभारी ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि एक जमीन माफिया की ओर से महिलाओं को भेजकर जमीन कब्जा करने की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही जमीन की कागजात सीओ कार्यालय भेजा गया है. मसना जमीन के आसपास विधि-व्यवस्था सामान्य रहे, इसको लेकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशॉर्ट सर्किट की वजह से बीजेपी नेता के घर लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
    Next Article गुमला मुठभेड़ में मारा गया रिजिनल कमिटी मेंबर एवं सेक्रेटरी कोयल शंख जोन बुद्धेश्वर उरांव पर दर्ज है 103 मामले, झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के लिए बड़ी उपलब्धि

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    Latest Posts

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.