Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2026 ♦ 3:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सेल्फी लेने के दौरान एक युवक की खुदिया नदी में डूबकर मौत,पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी
    झारखंड

    सेल्फी लेने के दौरान एक युवक की खुदिया नदी में डूबकर मौत,पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: सेल्फी लेने के कारण अक्सर कई लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. जिसमें कई मामलों में तो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं नहीं रूक रही हैं. ऐसा ही एक हादसा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी में हुआ, जहां एक युवक को खुदिया नदी के तट पर सेल्फी लेना महंगा पड़ गया. सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से युवक नदी में गिर गया और उसकी डूबकर मौत हो गई.

    3 महीने पहले हुई थी शादी

    ग्रामीणों के मृताबिक युवक ऊपर बाजार कुरेशी नगर के रहने वाला मोकिम अंसारी था, जिसकी शादी लगभग 3 महीने पहले ही हुई थी. जानकारी के मुताबिक रविवार को मोकिम अपने दोस्तों के साथ संपूर्ण लॉकडाउन का मजा लेने खुदिया नदी के तट पर पहुंचा था. जिसके बाद सेल्फी लेने के चक्कर में वह नदी में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई. हादसे के वक्त नदी किनारे मौजूद उसके दोस्त वहां से फरार हो गए. उसके दोस्तों ने रविवार को परिजनों को भी घटना की सूचना नहीं दी.

    नदी में तैरता मिला शव

    युवक के मौत का खुलासा उसका शव मिलने के बाद हुआ. दरअसल सोमवार को नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. जिसकी शिनाख्त के बाद पूरी घटना के बारे में पता चला. इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. गोविंदपुर थाना के एसआई नवल प्रकाश ने ईटीवी भारत को बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NIA ने कई ठिकानों पर मारे छापे
    Next Article देवघर जमीन विवाद में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से भी मिली राहत, जज ने खारिज की याचिका

    Related Posts

    खूंटी

    बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    May 25, 2026
    कोर्ट की खबरें

    ड्रग बरामदगी मामले में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, कोर्ट ने माना आरोप साबित

    May 25, 2026
    झारखंड

    धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

    May 25, 2026
    Latest Posts

    बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    May 25, 2026

    ड्रग बरामदगी मामले में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, कोर्ट ने माना आरोप साबित

    May 25, 2026

    धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

    May 25, 2026

    रामगढ़ में रेलवे केबल चोरी का खुलासा, पतरातू से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026

    GST घोटाला मामले में विक्की भालोटिया को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने नहीं दी राहत

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.