Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»योगी आदित्यनाथ पर राबड़ी देवी का बड़ा प्रहार, बोलीं- यूपी में राक्षस राज, गुंडों के हाथ में कानून
    बिहार

    योगी आदित्यनाथ पर राबड़ी देवी का बड़ा प्रहार, बोलीं- यूपी में राक्षस राज, गुंडों के हाथ में कानून

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना. उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव नामांकन में हुई हिंसा और लखीमपुर खीरी जिले में एक समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार ने सियासी रंग पकड़ लिया है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने इस मसले पर यूपी की योगी आदित्य नाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. राबड़ी देवी ने उत्तर प्रदेश सरकार को गुंडों की रखवाली करनेवाली सरकार बताते हुए द्रौपदी चीरहरण की एक तस्वीर अपने पोस्ट में साझा की है. उन्होंने इस तस्वीर के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि उत्तर प्रदेश में इसी तरह से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है.

    राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से सवाल पूछा है कि जिस राज्य में महिलाएं असुरक्षित हों वहां के मुख्यमंत्री किस मुंह से अपने आप को बाबा और योगी कहते हैं? राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है. किस मुंह से वह अपने आपको बाबा और योगी कहते हैं. यह ढोंग की पराकाष्ठा है. राबड़ी ने आगे लिखा उत्तर प्रदेश पुलिस के वेश में गुंडे कानून की रखवाली कर रहे हैं.

    इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी यूपी सरकार पर यूपी में जंगलराज के आरोप लगाए थे. मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, यूपी में वर्तमान बीजेपी सरकार में भी कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है, जिसके तहत यहां पंचायत चुनाव में हुई हिंसा व लखीमपुर खीरी की एक महिला के साथ की गई बदसलूकी अति शर्मनाक है. क्या यही कानून का राज व लोकतंत्र है? यह सोचने की बात है.

    बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के नामांकन में लखीमपुर खीरी जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था. यहां समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रितु सिंह ने सत्ता पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया था कि जब वह नामांकन करने जा रही थीं तो रास्ते में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रस्तावक अनीता देवी के साथ मारपीट की थी. आरोप यह भी था कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए थे.

    हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएचओ समेत थाने के सभी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया था. साथ ही मामले में कड़े एक्शन लेने की बात कही थी. फिलहाल दो आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं इस मामले पर अखिलेश यादव राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल और डीजल की महंगाई को लेकर के विरोध प्रदर्शन, स्कूटी को धक्का मारकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article शराब के नशे में धुत पिता ने की अपने ही पांच साल की बेटी की हत्या,पुलिस कर रही जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.