Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में बरपा कुदरत का कहर, वज्रपात से एक ही गांव के चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत
    बिहार

    बिहार में बरपा कुदरत का कहर, वज्रपात से एक ही गांव के चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सहरसा: बिहार में जारी मानसून और बारिश के बीच सहरसा में कुदरत का कहर बरपा है. जिले के सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सरोंजा पंचायत में वज्रपात से चार बच्चो और एक महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में अलग-अलग परिवार के चार बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं. यह घटना उस वक्त हुई जब अचानक तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हो रही थी. इसी दौरान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बच्चों के साथ बुजुर्ग महिला ने शरण लिया. बारिश के क्रम में ही आकाशीय बिजली पेड़ पर आ गिरी और उसकी चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

    इस घटना में एक बच्ची झुलसने से जख्मी हो गई जिसका नाम 10 वर्षीय बिमल कुमारी बताया जा रहा है. अचानक हुई इस हादसे से पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की जानकारी बलवाहाट ओपी पुलिस को मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. मृतकों में 70 वर्षीय भोगिया देवी, 12 वर्षीय मनीषा कुमारी, 10 वर्षीय बादल कुमार, 12 वर्ष संजीता कुमारी एवं 7 वर्षीय सिमल कुमारी शामिल हैं.

    मामले की जानकारी मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल की तरफ रवाना हुए. दूसरी तरफ बिहार के ही नालंदा में बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई. घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के माणाचक गाँव की है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के रिटायर्ड लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्याय का दिल्ली में निधन
    Next Article दिल्ली में बन रहा देश का सबसे बड़ा इको पार्क, 885 एकड़ जमीन पर होगा तैयार

    Related Posts

    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.