Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»ब्रिस्टल वनडे: भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 8 विकेट से दी शिकस्त, मिताली राज ने बताई हार की वजह
    खेल

    ब्रिस्टल वनडे: भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 8 विकेट से दी शिकस्त, मिताली राज ने बताई हार की वजह

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ब्रिस्टल: भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड ने सीरीज के पहले वनडे में रविवार को 8 विकेट से हरा दिया. हार के बाद कप्तान मिताली राज ने कहा कि यदि उनकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसे तीनों विभागों में सुधार करना होगा. भारतीय टीम ने ब्रिस्टल में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 8 विकेट पर 201 रन बनाए. इंग्लिश टीम ने टैमी ब्यूमोंट (नाबाद 87) और नताली साइवर (नाबाद 74) के बीच 119 रन की अटूट साझेदारी से 34.5 में ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर दिया.

    मैच में 72 रन बनाने वालीं मिताली ने हार के बाद कहा, ‘हमें तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हमारे शीर्ष क्रम की पांच बल्लेबाजों को टिककर खेलने की जरूरत है. गेंदबाज लाइन व लेंथ सटीक रख सकते थे. हमें फील्डिंग पर ध्यान देना होगा.’ मिताली ने 10वें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और 108 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 72 रन बनाए. उन्होंने अपने वनडे करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा.

    उन्होंने कहा, ‘हमने कई गेंदें खाली जाने दीं. इंग्लैंड के पास अनुभवी गेंदबाज हैं जो जानते हैं कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है. हम अगले मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे.’ मिताली ने 30 जून को टॉन्टन में होने वाले दूसरे वनडे में टीम में बदलाव के संकेत भी दिए. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारे तेज गेंदबाजों में केवल झूलन (गोस्वामी) ही प्रभावी रहीं. अगले मैच में हम एक स्पिनर को खिला सकते हैं. बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव कर सकते हैं.’

    इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने जीत का श्रेय अपने तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों को दिया. नाइट ने कहा, ‘कैथरीन (ब्रंट) और आन्या (श्रबसोले) ने नई गेंद से हमें अच्छी शुरुआत दिलाई. भारत घर पर धीमी विकेटों पर खेलता है, इसलिए शॉर्ट पिच गेंदें खेलने में उन्हें मुश्किल होती है. कैथरीन और शेफाली वर्मा की टक्कर देखने में मुझे बहुत मजा आता है. यह एक अच्छी विकेट थी. गेंदबाजों के लिए सीम मूवमेंट थी और बल्लेबाजी करना आसान था.’

    उन्होंने कहा, ‘टैमी न्यूजीलैंड के दौरे से अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए कमाल की बल्लेबाजी कर रही हैं. सोफ़ी एक्लेस्टोन और सराह ग्लेन की युवा जोड़ी रन रोकते हुए विकेट चटकाती है और हमें मैच जिताती है.’ ब्यूमोंट को उनकी शानदार पारी के लिए मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइराक-सीरिया में अमेरिका ने किया एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों को किया तबाह
    Next Article जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की SPO और पत्नी की हत्या, घर में घुसकर बरसाई अंधाधुंध गोलियाँ

    Related Posts

    खेल

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    खेल

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    झारखंड

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.