Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 1:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»फिर निर्देशन करेंगी कंगना रनौत, बोलीं- ‘इमरजेंसी’ को मुझसे बेहतर कोई डायरेक्ट नहीं कर सकता
    मनोरंजन

    फिर निर्देशन करेंगी कंगना रनौत, बोलीं- ‘इमरजेंसी’ को मुझसे बेहतर कोई डायरेक्ट नहीं कर सकता

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ फिर से एक फिल्म का डायरेक्शन करने जा रही हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन खुद करने की घोषणा की है. फिल्म की कहानी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है. इसका निर्देशन पहले फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ के निर्देशक साई कबीर करने वाले थे. लेकिन कंगना ने बुधवार को कहा कि उनके अलावा कोई और इस फिल्म के साथ इंसाफ नहीं कर सकता.

    उन्होंने स्वदेशी सोशल मीडिया एप ‘कू’ पर इस बारे में एक पोस्ट लिखी है. इसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में कदम रख कर खुश हूं. ‘इमरजेंसी’ पर एक साल से अधिक समय तक काम करने के बाद मुझे लगता है कि मुझसे बेहतर इसका निर्देशन कोई और नहीं कर सकता. लेखक रितेश शाह के साथ इस पर काम कर रही हूं, अगर इसके लिए मुझे अभिनय से जुड़े बाकी कामों का बलिदान भी देना पड़ा, तो तैयार हूं.’

    कंगना ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में कुछ वीडियो साझा क‍िए थे, ज‍िसमें वह इस क‍िरदार में फिट होने के ल‍िए अपने शरीर का माप देती नजर आ रही थीं. कंगना ने खुद अपनी स्‍टोरी में यह ल‍िखा था कि उनकी ये फिल्‍म 1975 की इमरजेंसी पर आधारित होगी. कंगना इस फिल्‍म के लिए अपने प्रोडक्‍शन हाउस मणिकर्णिका के ऑफिस में अपना नाप देती नजर आ रही थीं.

    कंगना रनौत ने इससे पहले 2019 में आई फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का निर्देशन किया था. फिल्म ‘इमरजेंसी’ के अलावा वह इन दिनों ‘थलाइवी’, ‘धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्नस: दी लीजेंड ऑफ दिद्दा’ पर काम कर रही हैं.

    bollywood gossip
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्रग तस्करी के केस में NCB ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर को किया गिरफ्तार
    Next Article यूएसबी, ऑप्टिक फाइबर समेत वो खास 08 आविष्कार जो भारत ने दुनिया को दिए

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026

    डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    May 30, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    25 साल से फरार अपराधी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार

    May 30, 2026

    खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, रांची आने वाली सभी फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.