Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 10:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा दावा, ‘मेरे गानों ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया…..
    मनोरंजन

    अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा दावा, ‘मेरे गानों ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया…..

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए. अपने गानों के साथ अक्सर वह विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं. साल 1998 में आई फिल्म ‘यस बॉस’ के गाने ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया.

    अभिजीत एक बेहतरीन सिंगर तो हैं ही साथ ही वह अपने बेबाक बोल को लेकर भी चर्चा में आ जाते हैं. अभिजीत ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि अक्षय कुमार को उन्होंने एक बड़ा स्टार बनाया है. दरअसल, अभिजीत भट्टाचार्य हाल ही में एक लाइव सेशन में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कई बातें कही हैं.

    इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि अक्षय आज की तारीख में एक बड़े कलाकार हैं और यह सब उनके गाने की वजह से ही हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार को गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती भी बताया.

    अभिजीत ने कहा कि मैं सिंगर हूं और स्टार्स के लिए गाने, गाने को ही हूं. यह मायने नहीं रखता कि मैं कितना अच्छा गाता हूं. अगर वह व्यक्ति स्टार नहीं है तो उसकी कोई कीमत नहीं. एक तरफ शाहरुख खान हैं तो दूसरी तरफ सुनील शेट्टी. अब शाहरुख खान स्टार हैं, जब वे बोलते हैं तो उनकी एक क्लास होती है और सुनील के साथ रफ एंड टफ अपील जुड़ी हुई है.

    जब भी कोई सुनील के लिए किसी गाने को क्यूरेट करने का फैसला करता है तो उसे आक्रामक और जंगली होना पड़ता है. मैंने सुनील और शाहरुख दोनों के लिए गाने गाए हैं. दोनों पर फिल्माए गए मेरे गाने हिट रहे.

    वह यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अक्षय कुमार के स्टारडम की शुरुआत के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि मेरे गानों ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया है. जब उन्हें लॉन्च किया गया, तब वे स्टार नहीं थे. उन्हें पहले ‘गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती’ माना जाता था. ठीक वैसे ही जैसे मिथुन चक्रवर्ती को ‘गरीबों का अमिताभ बच्चन’ माना जाता था.

    अभिजीत ने आगे कहा कि संगीत में बड़ी ताकत होती है, फिर चाहे देव आनंद हों, राज कपूर हों या फिर राजेश खन्ना. अक्षय कुमार फिल्म ‘खिलाड़ी’ (1992) के बाद स्टार बने. मैंने इसके सॉन्ग ‘वादा रहा सनम’ को आवाज दी थी. इसके बाद उनकी कई फिल्मों के टाइटल में खिलाड़ी शब्द आया. मेरी आवाज उन पर सूट करती है. ये सभी एक्टर्स पहले स्टार नहीं थे, लेकिन मेरी आवाज ने उन्हें स्टार बना दिया.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAIIMS के सर्वे का दावा- कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को खतरा नहीं
    Next Article एलियंस से पहली ही ‘मुलाकात’ में प्‍यार कर बैठी महिला, बताया धरती के मर्दों से बेहतर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    रांची में युवक की आंख में मारी गोली, दो महीने बाद दर्ज हुई FIR

    May 26, 2026

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026

    लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला

    May 26, 2026

    हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी

    May 26, 2026

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.