Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 10:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बारात में मछली के मुड़े खाने के लिए दो पक्षों में खूनी झड़प ,11 घायल
    बिहार

    बारात में मछली के मुड़े खाने के लिए दो पक्षों में खूनी झड़प ,11 घायल

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बारात में मछली के मुड़े खाने के लिए दो पक्षों में खूनी झड़प हो गया. जिसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए है. घटना भोरे थानाक्षेत्र के सिसई टोला के भटवलिया गांव की है. सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इसके पूर्व भी गोपालगंज के उचकागांव थाने के नरकटिया की एक बारात में पूरी सब्जी खाने के विवाद को लेकर गोली बारी हुई थी. जिसमें गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी.
    अब ताजा मामला भोरे थाने के सिसइ टोला भटवलिया में कल रात आयी बरात में मछली के मुड़े नहीं परोसने पर खूनी झड़प किये जाने का मामला सामने आया है.

    इस घटना में दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हुए हैं. जिन्हे इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें रेफर कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव है. वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के घायलों का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात भोरे थाने के सिसइ टोला भटवलिया में छठू गोंड के यहां बारात आयी थी. शादी-समारोह में खिलाने के लिए मछली-चावल का इंतजाम किया गया था. सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल सुदामा गोंड ने बताया कि उनका बेटा राजू गोंड और मुन्ना गोंड मछली परोस रहे थे.

    इसी बीच पड़ोसी अजय गोंड और अभय गोंड अपने जाननेवाले मेहमानों को लेकर आये और खिलाने के लिए बैठा दिये. खाने के लिए बैठे लोगों को पहले राउंड में दो-दो पीस मछली दिया गया. जिसके बाद मछली के मुड़े की फरमाइश की गयी. मछली के मुड़े नहीं दिये जाने पर राजू गोंड व मुन्ना गोंड की पिटाई कर दी गयी. इस बीच छठू गोंड समेत अन्य लोग पहुंचे, तब तक दोनों पक्ष के बीच कुर्सियां चलने लगी.

    बारात में खाने को लेकर हुए इस झड़प में एक पक्ष से अजय गोंड, अभय गोंड, राजा गोंड, हीरा लाल गोंड, सुदामी देवी तथा दूसरे पक्ष से सुदामा गोंड, मुन्ना गोंड, अमित गोंड, राजू गोंड व सरली देवी घायल हो गयी.

    आसपास के लोगों की मदद से एक पक्ष के घायलों को रेफरल अस्पताल भोरे व दूसरे पक्ष के घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गयी. भोरे पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. गांव के लोगो कि पहल पर दोनों पक्ष के झड़प को शांत कराया गया है.

    इलाज कराने के बाद घायलों ने स्थानीय थाने में कार्रवाई के लिए शिकायत की है. वहीं इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस दोनों पक्ष के मामले की जांच कर रही है. अलग-अलग बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
    .

    crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा पानी, डूबने से पांच बच्चों की मौत
    Next Article विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयुष्मान खुराना ने बाल श्रम को बताया पूरी तरह से बच्चों के अधिकारों का हनन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    AI समिट में CM सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

    May 23, 2026
    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में युवक की आंख में मारी गोली, दो महीने बाद दर्ज हुई FIR

    May 26, 2026

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026

    लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला

    May 26, 2026

    हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी

    May 26, 2026

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.