Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपनी बेइज्जती से पाकिस्तान को लगी आग, भारत के लिए फिर से बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी बेइज्जती से पाकिस्तान को लगी आग, भारत के लिए फिर से बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान की गीदड़ भभकी जारी है। अब पाकिस्तान ने कराची हवाई क्षेत्र को 31 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद कर दिया है। इससे पहले पाकिस्तान के मंत्री चैधरी फवाद हुसैन ने कहा था कि इमरान सरकार भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है।

    भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के कुछ हफ्ते बाद पाकिस्तान सरकार एक बार फिर भारतीय उड़ानों के लिए देश के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सोच रही है।

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चैधरी ने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने और अफगानिस्तान के साथ भारत के व्यापार के लिए पाकिस्तानी जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया।

    उन्होंने ट्वीट किया, ष्प्रधानमंत्री भारत के लिए हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहे हैं, अफगानिस्तान के लिए भारतीय व्यापार को लेकर पाकिस्तानी जमीनी मार्गों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोकने का भी सुझाव आया है। इन फैसलों की कानूनी औपचारिकताओं पर विचार हो रहा है…मोदी ने शुरू किया, हम उसे खत्म करेंगे।ष्

    पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद अपने वायुक्षेत्र को फरवरी में बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था। पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने हवाई क्षेत्र को खोला था।

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाक कश्मीर मामले को हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठा चुका है लेकिन उसके हाथ मायूसी ही लगी है। वह लगातार भारत के खिलाफ कुछ न कुछ उकसाऊ बयानबाजी कर रहा है। पाकिस्तान के मंत्री ने परमाणु युद्ध की धमकी तक दी है। पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को संबोधित करते हुए परमाणु हथियार का जिक्र किया था।

    #Online news Latest news Pakistan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसफलता : चंद्रमा की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2
    Next Article कानपुर में ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा बाधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में 3 वोट रद्द, मतगणना के बीच बढ़ी सियासी हलचल

    June 18, 2026
    Latest Posts

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में 3 वोट रद्द, मतगणना के बीच बढ़ी सियासी हलचल

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतगणना शुरू, नतीजों का इंतजार

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.