Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 4:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»कोरोना के कारण कोचिंग बंद के आदेश पर बिहार में छात्रों ने सड़क पर मचाया कोहराम
    बिहार

    कोरोना के कारण कोचिंग बंद के आदेश पर बिहार में छात्रों ने सड़क पर मचाया कोहराम

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    सासाराम । बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार को लगाम देने के लिए स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के बंद किए जाने के सरकारी आदेश के बाद सोमवार को रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में छात्रों का गुस्सा भडक गया, जिसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने पुलिस वाहन सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की और सडक पर जमकर आगजनी की। कोरोना को लेकर बिहार में 11 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद सोमवार को सासाराम में छात्र भड़क गए और जमकर उपद्रव किया। छात्र बड़ी संख्या में सासाराम समाहरणालय और पोस्ट ऑफिस चैक पर एकत्रित हो गए और सरकार के इस आदेश को लेकर जमकर हंगामा किया।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब इन छात्रों को समझाने पहुंची तो छात्रों ने पुलिस पर पथराव किए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस वाहन सहित कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्र सरकारी कार्यालयों को भी नुकसान किया है।

    इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ दिया। छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।

    रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कुछ लोगों के उकसावे के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल शहर में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है, स्थिति अब नियंत्रण में है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार जब मॉल और सिनेमा हॉल नहीं बंद करा रही है, तो केवल कोचिंग सेंटर और शिक्षण संस्थानों को ही क्यों बंद कराया जा रहा है। छात्रों का कहना है शिक्षण संस्थानों के बंद किए जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में कोचिंग और शिक्षण संस्थानों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोलने की इजाजत दी जानी चाहिए।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के खिलाफ लड़ाई रुकेगी नहीं बल्कि और गति के साथ आगे बढ़ेगी : अमित शाह
    Next Article जस्टिस रमन होंगे देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश, कोविंद ने लगाई नियुक्ति पर मोहर

    Related Posts

    बिहार

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025
    क्राइम

    बेल पर बाहर आया कुख्यात अपराधी राहुल यादव की पुलिस से मुठभेड़, गो’ली लगने से जख्मी

    July 28, 2025
    बिहार

    दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव

    July 28, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025

    BMW से टक्कर में घायल युवक की मौत, 5 साल की बच्ची की मौके पर ही हुई थी मौ’त…

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.